Begin typing your search above and press return to search.
Health & Fitness

Home Remedies For Period Pain : क्या आपको भी होता है पीरियड्स में असहनीय दर्द, तो घर में ही बनाए ये खास और आसान तरीके की चाय, दर्द से तुरंत मिलेगा छुटकारा...

Sharda Kachhi
7 April 2023 11:37 AM GMT
Home Remedies For Period Pain
x

Home Remedies For Period Pain : महिलाओं के जीवन का पीरियड्स यानी मासिक चक्र एक अहम हिस्सा होता है। एक उम्र के बाद हर महिला इसका अनुभव करती है। पीरियड्स हर महीने कुछ दिनों के लिए आता है। इस दौरान कई महिलाओं को असहनीय दर्द का सामना करना पड़ता है। सर्दियों के मौसम में ये …

Home Remedies For Period Pain Home Remedies For Period Pain : महिलाओं के जीवन का पीरियड्स यानी मासिक चक्र एक अहम हिस्सा होता है। एक उम्र के बाद हर महिला इसका अनुभव करती है। पीरियड्स हर महीने कुछ दिनों के लिए आता है। इस दौरान कई महिलाओं को असहनीय दर्द का सामना करना पड़ता है। सर्दियों के मौसम में ये दर्द और भी ज्‍यादा परेशान कर सकता है। महिलाएं इससे छुटकारा पाने के लिए तमाम तरीके अपनाती हैं लेकिन बावजूद उन्हें आराम नहीं मिल पाता है। ऐसे में आज हम आपको एक आसान घरेलू उपाय बताएंगे जिसकी मदद से आप आसानी से पीर‍ियड्स के दौरान होने वाले दर्द से निजात पा सकते हैं। यह घरेलू उपाय अजवाइन की चाय का है। दर्द से छुटकारा पाने के लि‍ए आप इसका सेवन जरूर करें।

अजवाइन में सोड‍ियम, पोटैश‍ियम, फॉस्‍फोरस, कैल्‍श‍ियम जैसे कई पोषक तत्व मौजूद होते हैं। इसके अलावे इसमें कॉर्ब्स, फैटी एस‍िड, फाइबर, प्रोटीन, एंटीऑक्‍सीडेंट्स भी होते हैं जिससे दर्द से काफी आराम म‍िलता है। तो आइए जानते हैं अजवाइन की चाय बनाने का तरीका।

READ MORE: Akanksha Dubey Death Update : आकांक्षा दुबे मौत मामले में सिंगर समर सिंह गिरफ्तार, एक्ट्रेस की मां का दावा- सुसाइड नहीं मर्डर हुआ…

अजवाइन की चाय किस तरह से है फायदेमंद

दरअसल, अजवाइन में फाइबर, एंटीऑक्‍सीडेंट्स, व‍िटाम‍िन और म‍िनरल की भरपूर मात्रा होती है। साथ ही इसमें एंटी-इंफ्लामेटरी गुण भी मौजूद होते हैं। इसलिए इसके सेवन से पीर‍ियड्स के दौरान होने वाले दर्द में आराम म‍िलता है। इसके अलावा अजवाइन की चाय पीरियड्स के दौरान होने वाली सूजन, ज्‍यादा ब्‍लीड‍िंग आद‍ि समस्‍याओं से भी राहत दिलाती है।

इस तरह बनाएं अजवाइन की चाय

अजवाइन की चाय बनाने के लिए सामग्री

पानी – 2 कप
अजवाइन – आधा चम्मच
ब्‍लैक टी – आधा चम्‍मच
घी – आधा चम्‍मच
गुड़

अजवाइन की चाय बनाने की विधि

अजवाइन की चाय बनाने के लिए सबसे पहले एक बर्तन में 2 कप पानी उबालें।
अब इसमें आधा चम्मच अजवाइन डालकर इसे धीमी आंच पर उबलने दें।
जब पानी का पीले रंग का हो जाए इसमें आधा चम्‍मच ब्‍लैक टी डाल दें।
उसके बाद पानी को कुछ देर तक उबालें। आप चाहें तो इसमें थोड़ा सा गुड़ भी डाल सकते हैं।
अब इस म‍िश्रण में आधा चम्‍मच घी डालकर उबालें।
अब इसका सेवन करें।

Next Story