Begin typing your search above and press return to search.
Main Stories

Viral Video : शादी में हीरोपंती पड़ गया भारी! रिश्तेदारों के सामने दूल्हा-दुल्हन फायर गन से बरसा रहे थे आग, तभी हो गया बड़ा कांड...

viplav
2 April 2023 3:33 AM GMT
Viral Video
x

मुंबई। Viral Video : हर दूल्हा-दुल्हन अपने शादी को खास बनाना चाहते हैं और अक्सर कुछ अनोखा करने की कोशिश करते हैं। लेकिन कई बार यह बहुत खतरनाक साबित होता है। हाल ही में महाराष्ट्र की एक शादी में ऐसा ही कुछ हुआ। यहां दूल्हा-दुल्हन हाथों में स्पार्कल गन लिए फोटो खिंचवा रहे थे। लेकिन …

Viral Video

मुंबई। Viral Video : हर दूल्हा-दुल्हन अपने शादी को खास बनाना चाहते हैं और अक्सर कुछ अनोखा करने की कोशिश करते हैं। लेकिन कई बार यह बहुत खतरनाक साबित होता है। हाल ही में महाराष्ट्र की एक शादी में ऐसा ही कुछ हुआ। यहां दूल्हा-दुल्हन हाथों में स्पार्कल गन लिए फोटो खिंचवा रहे थे। लेकिन ये स्टंट दुल्हन के लिए खतरनाक हो गया।

Read More : Viral Video : समय पर नहीं चुकाई किश्त, बाइक पर रखकर बाइक उठा ले गए बैंक कर्मचारी, देखें वायरल वीडियो…

इस वीडियो को ट्विटर पर अदिति नाम की एक यूजर ने शेयर किया। 13 सेकंड की क्लिप में दूल्हा और दुल्हन को स्टेज पर पोज देते हुए देखा जा सकता है। ऐसा लग रहा था कि वरमाला का कार्यक्रम हो चुका है और फोटोशूट चल रहा है। तभी दोनों एक दूसरे की तरफ पीठ करके खड़े हुए थे और उनके हाथ में स्पार्कल गन थी. वे इस गन से आग निकाल रहे थे।

अचानक दुल्हन वाली गन से निकली आग दुल्हन के चेहरे पर पहुंच गई। ऐसा लग रहा था कि दुल्हन के चेहरे पर कुछ लिक्विड टाइप का मेकअप लगा हुआ था और उसी के माध्यम से आग भयानक तरीके से लग गई है। जैसे ही आग लगी दुल्हन ने तुरंत गन को सामने फेंक दिया और कराहते हुए पीछे आ गई। ऐसा करते देख सभी लोग उसके पास दौड़े और उसे आराम पहुंचाया। गनीमत इस बात की रही कि आग ने विकराल रूप नहीं लिया।

Next Story