Begin typing your search above and press return to search.
Breaking News

Shocking : बागेश्वर धाम के दरबार में नहीं ले जा पाया पति, तो नाराज पत्नी ने लगा ली फांसी...

Sharda Kachhi
2 April 2023 12:36 PM GMT
Shocking
x

जबलपुर। बागेश्वर धाम के महंत धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के प्रति अटूट श्रद्धा एक महिला के लिए जानलेवा साबित हो गई। जबलपुर के कंचनपुर क्षेत्र में रहने वाली पल्लवी चौधरी ने केवल इसलिए फांसी के फंदे पर झूलकर खुदकुशी कर ली, क्योंकि उसका पति उसे धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री के दरबार में नहीं ले जा पाया। अपने …

Shocking जबलपुर। बागेश्वर धाम के महंत धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के प्रति अटूट श्रद्धा एक महिला के लिए जानलेवा साबित हो गई। जबलपुर के कंचनपुर क्षेत्र में रहने वाली पल्लवी चौधरी ने केवल इसलिए फांसी के फंदे पर झूलकर खुदकुशी कर ली, क्योंकि उसका पति उसे धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री के दरबार में नहीं ले जा पाया। अपने पीछे दो मासूम बच्चों को छोड़कर महिला ने मौत को गले लगा लिया।

बताया जा रहा है कि मृतक महिला बागेश्वर धाम के महंत की अंधभक्त थी। 27 मार्च को उसने अपने पति से जिद की थी कि उसे पनागर में होने वाली भागवत कथा में जाना है। लेकिन इसी दिन सुनील अपनी बीमार मां का इलाज करवाने के लिए उन्हें अस्पताल लेकर चला गया और डॉक्टर के ना मिलने की वजह से आने में देर हो गई। इधर घर में प्रवचन के लिए जाने को तैयार पल्लवी ने सुनील की परिस्थिति को समझे बिना ही घर में ही फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। अब सुनील अपने दो बच्चों के साथ परेशान हैं उसे कुछ समझ नहीं आ रहा है कि वह पल्लवी की आत्महत्या के लिए किसे दोषी ठहराए। वहीं मृतका के मायके पक्ष का कहना है कि उनकी बेटी ने ससुराल पक्ष की प्रताड़ना से तंग आकर ये कदम उठाया है।

READ MORE : CG Crime Breaking : किसी हादसे का नहीं बल्कि साजिश का शिकार हुए थे तहसीलदार और उनका परिवार, पुलिस ने चार महीने बाद किया चौकाने वाला खुलासा…

बिहार के मुंगेर की रहने वाली थी मृतका

बताया जा रहा है कि मृतका बिहार के मुंगेर जिले की रहने वाली थी जिसका 14 साल पहले जबलपुर निवासी सुनील चौधरी से विवाह हुआ था। मृतका के दो बच्चे भी हैं जिसमें एक 12 साल का लड़का और 7 साल की एक लड़की है।

धीरेंद्र शास्त्री की कट्टर भक्त थी मृतका

मृतका पल्लवी चौधरी के पति सुनील चौधरी के अनुसार पल्लवी बागेश्वर धाम सरकार धीरेंद्र शास्त्री की पक्की भक्त थी। सुनील चौधरी के अनुसार वह बागेश्वर धाम सरकार की हर एक बात को फॉलो करती थी। यदि बागेश्वर धाम अपने प्रवचन में कह देते की इस दिन प्याज नहीं खाना है तो वो प्याज भी नहीं खाती थी। मृतका के पति के अनुसार पल्लवी चौधरी रोज घर पर ही बागेश्वर धाम के महंत पंडित धीरेंद्र शास्त्री के प्रवचन सुनती थी और घर की समस्याओं को खत्म करने के लिए जो टोने टोटके वह बताते थे उनको मानती थी।

पुलिस कर रही पड़ताल, मायके पक्ष के आने का इंतजार

इस मामले में अधारताल पुलिस ने अपनी खोजबीन शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि इस मामले में सबसे पहले मृतका के मायके पक्ष के बयान लिए जाएंगे। पुलिस के अनुसार पीएम रिपोर्ट में भी फांसी के फंदे पर लटककर मौत की बात सामने आई है.

Next Story