Begin typing your search above and press return to search.
Health & Fitness

Health Tips : गर्मियों में भूल कर भी न करें ये काम, स्वास्थ्य पर पड़ता है बुरा असर, पढ़े काम की खबर...

viplav
2 April 2023 8:31 AM GMT
Health Tips
x

नई दिल्ली। Health Tips : गर्मी के मौसम से सेहत संबंधी कई दिक्कतों का सामना करना पड़ता हैं। जिसके कारण लोगों को आर्थिक चपत लग जाती है। आज हम आपको कुछ ऐसी चीजों के बारे में बता रहे हैं, जो अक्‍सर लोग गर्मियों के दौरान करते हैं। इस मौसम में हेल्‍दी रहने के लिए किन …

Health Tips

नई दिल्ली। Health Tips : गर्मी के मौसम से सेहत संबंधी कई दिक्कतों का सामना करना पड़ता हैं। जिसके कारण लोगों को आर्थिक चपत लग जाती है। आज हम आपको कुछ ऐसी चीजों के बारे में बता रहे हैं, जो अक्‍सर लोग गर्मियों के दौरान करते हैं। इस मौसम में हेल्‍दी रहने के लिए किन चीजों से बचना चाहिए।

हैवी वर्कआउट
गर्मियों के दौरान, प्रकृति में पित्त और वात दोष का असंतुलन होता है। इस समय के दौरान हैवी वर्कआउट करने से दोषों का असंतुलन होता है, जिससे कई रोगों के होने का खतरा बढ़ सकता है। अगर आप भी गर्मियों में वजन कम करने के लिए हैवी वर्कआउट करने की सोच रहे हैं, तो एक बार फिर से सोच लें।

Read More : Morning Health Tips : अगर सुबह आपको भी पसंद है कॉफी पीना, तो हो जाए सावधान, शरीर बन सकता है बिमारियों का घर…

अल्कोहल
गर्मियों के दौरान या तो अल्‍कोहल का सेवन करने से परहेज करने की सलाह दी जाती है या इसे पानी की ज्‍यादा मात्रा के साथ लेने के लिए कहा जाता है। अन्यथा, अल्‍कोहल के सेवन से पित्त दोष का असंतुलन हो सकता है, जिससे सूजन की समस्‍या हो सकती है, शरीर कमजोर हो सकता है और गर्मी और जलन की भावना बढ़ सकती है।

मसालेदार भोजन

यह बात तो सभी जानते हैं कि तला हुआ भोजन आपके लिए अच्छा नहीं है, चाहे वह आपका फेवरेट समोसा हो, बर्गर, फ्रेंच फ्राइज, जंक फूड आदि, ये सभी फूड्स आपको डिहाइड्रेट कर सकते हैं, साथ ही गर्मी के महीनों में इन्हें पचाना विशेष रूप से कठिन होता है। इन फूड्स का आपके स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ता है।

Next Story