Begin typing your search above and press return to search.
Accident

CG BIG NEWS: करंट की चपेट में आने से जान गंवा बैठे 3 मजदूर, जानिए कहां और कैसे हुआ ये खौंफनाक हादसा?

Sharda Kachhi
27 March 2023 3:54 AM GMT
CG BIG NEWS
x

CG BIG NEWS

CG BIG NEWS:सक्ती: सक्ती जिले से ह्रदयविदारक घटना सामने आई है। यहाँ करंट की चपेट में आने से 3 मजदूरों की मौत हो गई है, जबकि 2 मजदूर घायल बताए जा रहे हैं। जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि सभी रोड निर्माण के काम में लगे थे। इसी दौरान …

CG BIG NEWS
CG BIG NEWS

CG BIG NEWS:सक्ती: सक्ती जिले से ह्रदयविदारक घटना सामने आई है। यहाँ करंट की चपेट में आने से 3 मजदूरों की मौत हो गई है, जबकि 2 मजदूर घायल बताए जा रहे हैं। जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि सभी रोड निर्माण के काम में लगे थे। इसी दौरान मिक्सर मशीन 11 केवी लाइन से टच हो गई और सभी मजदूर झुलस गए। मामला बाराद्वार थाना क्षेत्र का है।

CG BIG NEWS:जानकारी के मुताबिक, खम्हरिया गांव में CC रोड निर्माण का काम पंचायत की तरफ से चल रहा है। रोज की तरह यहां शनिवार को भी मजदूर काम करने आए थे। शाम के वक्त मिक्सर मशीन को एक जगह से दूसरी जगह ले जाया जा रहा था। तभी रोड पार करने के दौरान मशीन तार से टकरा गई। जिसके चलते जितने मजदूरों ने मशीन को पकड़ा था। वो सभी झुलस गए।

READ MORE: Akanksha Dubey Suicide Case Update: आकांक्षा दुबे ने मौत से पहले इस फेमस भोजपुरी एक्ट्रेस को किया था मैसेज, लिखी थी चौंकाने वाली बात, सुसाइड केस में सामने आया बड़ा अपडेट

अस्पताल पहुंचने से पहले मौत
CG BIG NEWS:इसके बाद आस-पास के मजदूरों की मदद से सभी को अस्पताल भेजा गया। लेकिन रास्ते में ही 3 मजदूरों ने दम तोड़ दिया। जबकि अन्य मजदूरों को इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। आस-पास के लोगों ने बताया कि, मजदूरों ने मशीन के ऊपर लगे हुए एंगल को नहीं हटाया था। जिसके चलते एंगल तार से टच हो गया। फिलहाल तीनों शव का पोस्टमार्टम करके परिजनों को सौप दिए गए हैं।

इन मजदूरों की हुई मौत

CG BIG NEWS:हादसे में राजकुमार सेवक(28), प्रेमलाल महिलांगे (20) और अजय सिदार (22) की मौत हुई है। जबकि परउ साहू(62) और नंदलाल सिदार(27) घायल हुए हैं। इन दोनों की हालत फिलहाल खतरे से बाहर है। सभी खम्हरिया गांव के रहने वाले हैं। राजकुमार अपने पूरे परिवार में इकलौता काम करने वाला लड़का था। घटना के बाद से उसके परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Next Story