Begin typing your search above and press return to search.
BOLLYWOD

Akanksha Dubey Suicide Case Update: आकांक्षा दुबे ने मौत से पहले इस फेमस भोजपुरी एक्ट्रेस को किया था मैसेज, लिखी थी चौंकाने वाली बात, सुसाइड केस में सामने आया बड़ा अपडेट

Sharda Kachhi
27 March 2023 3:26 AM GMT
Bhojpuri Actress Akanksha Dubey Suicide Case Update:
x

Bhojpuri Actress Akanksha Dubey Suicide Case Update:

Bhojpuri Actress Akanksha Dubey Suicide Case Update: भोजपुरी इंडस्ट्री की चर्चित अभिनेत्री आकांक्षा दुबे ने ख़ुदकुशी कर ली है। अभिनेत्री का शव वाराणसी के एक होटल में मिला है। एक्ट्रेस ने ये कदम क्यों उठाया इस बारे में पता लगाया जा रहा है। इस खबर के बाद भोजपुरी इंडस्ट्री में शोक की लहर है। आकांक्षा …

Bhojpuri Actress Akanksha Dubey Suicide Case Update:
Bhojpuri Actress Akanksha Dubey Suicide Case Update:

Bhojpuri Actress Akanksha Dubey Suicide Case Update: भोजपुरी इंडस्ट्री की चर्चित अभिनेत्री आकांक्षा दुबे ने ख़ुदकुशी कर ली है। अभिनेत्री का शव वाराणसी के एक होटल में मिला है। एक्ट्रेस ने ये कदम क्यों उठाया इस बारे में पता लगाया जा रहा है। इस खबर के बाद भोजपुरी इंडस्ट्री में शोक की लहर है।

आकांक्षा ने अक्षरा को किया था मैसेज
Akanksha Dubey Suicide Case Update: आकांक्षा दुबे के निधन के बाद से भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह गहरे सदमे में हैं। अभिनेत्री के इस कदम से उन्हें तगड़ा झटका लगा है। अक्षरा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक पोस्ट साझा कर आकांक्षा को याद किया है। उन्होंने लिखा, 'क्या लिखूं क्या कहूं अब तक समझ नहीं आ रहा। कल का तुम्हारा मैसेज कहां हो दीदी वाराणसी में…मुझे अब तक यकीन नहीं हो रहा है कि यह वही एक बहादुर लड़की है, जिसने अपने माता-पिता को उम्मीद, एक बेहतर जिदंगी देने की सोच रखी थी। लड़कियों अब भी वक्त है जागो और कुछ भी गलत करने से पहले एक बार अपने माता-पिता के बारे में जरूर सोचो।'

Akanksha Dubey Suicide Case Update: आकांक्षा दुबे के निधन पर भोजपुरी की मशहूर अभिनेत्री आम्रपाली दुबे ने गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर फोटो शेयर करते हुए एक भावुक पोस्ट भी लिखा है। अभिनेत्री ने लिखा, "मुझे तुम्हारे साथ खिंचवाई गई हर तस्वीर सिर्फ तुम्हारी उपलब्धियों में इस्तेमाल करनी थी बेटा।"

read more: Unhealthy Gut Signs: आपका पेट हेल्दी है या नहीं? ये संकेत पहले ही बता देते हैं सबकुछ, भूलकर भी न करें नजरअंदाज, इन टिप्स को करें फॉलो

सदमे में रानी चटर्जी
Akanksha Dubey Suicide Case Update: आकांक्षा दुबे की मौत पर भोजपुरी एक्ट्रेस रानी चटर्जी सदमे में हैं। उन्होंने फेसबुक पोस्ट के जरिए शोक व्यक्त किया है। इस पोस्ट में उन्होंने लिखा, "यह खबर सुनने के बाद विश्वास ही नहीं हुआ, मैं क्या लिखूं कुछ समझ में नहीं आ रहा..अपनी जिंदगी को ऐसे गवां देना बिल्कुल भी सही नहीं है। तुम्हारी आत्मा को शांति मिले। तुम जहां पर भी हो तुम्हें स्वर्ग का रास्ता मिले..यह बहुद दुखद है… ओम शांति।"

होटल मैनेजर ने किया खुलासा
Akanksha Dubey Suicide Case Update: आकांक्षा होटल में पार्टी करने के बाद देर रात 1:55 बजे वापस लौटी थीं। होटल मैनेजर ने बताया कि जब वह वापस आई थीं तो उनको छोड़ने साथ में एक युवक भी आया था। अभिनेत्री जब कार से उतरीं तब वह लड़खड़ा रहीं थीं। साथ आया युवक उनको कमरे तक पहुंचाने होटल के अंदर गया। वह युवक कमरे में 17 मिनट तक अभिनेत्री के साथ रहा, उसके बाद होटल से बाहर चला गया। सुबह जब कमरे का दरवाजा खोला गया तब लाइट जल रही थी और बाथरूम का नल भी खुला था।

आकांक्षा की आखिरी रात
Akanksha Dubey Suicide Case Update: आकांक्षा दुबे की मेकअप आर्टिस्ट रेखा मौर्या बताया कि ने वह अपनी दोस्त की बर्थडे पार्टी में गई थीं। हालांकि इस पार्टी को लेकर उन्होंने ज्यादा जानकारी नहीं दी।

डिप्रेशन की थीं शिकार
Akanksha Dubey Suicide Case Update: साल 2018 में आकांक्षा दुबे ने खुलासा किया कि वह डिप्रेशन की वजह से फिल्मी दुनिया को अलविदा कह रही हैं। हालांकि मां के समझाने के बाद एक्ट्रेस ने फिर से इंडस्ट्री में दमदार वापसी की थी।

समर सिंह ने किया पोस्ट
Akanksha Dubey Suicide Case Update: अभिनेत्री के निधन के बाद उनके कथित बॉयफ्रेंड समर सिंह ने अकांक्षा सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित की है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया पोस्ट पर निशब्द रेस्ट इन पीस और हैशटैग आकांक्षा दुबे लिखा है।

Next Story