Begin typing your search above and press return to search.
Main Stories

Umesh Pal Murder Case : उमेश पाल हत्याकांड मामले में पुलिस का बड़ा एक्शन, आरोपी अरबाज शूटर को एनकाउंटर में किया ढेर, जानें पूरा मामला

naveen sahu
27 Feb 2023 11:42 AM GMT
Umesh Pal Murder Case
x

प्रयागराज। Umesh Pal Murder Case : उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में उमेश पाल मर्डर का एक अपराधी अरबाज खान सोमवार पुलिस मुठभेड़ में मारा गया। धूमनगंज के नेहरू पार्क के पास हुई मुठभेड़ के बाद पुलिस ने अरबाज खान को घायल अवस्था में पकड़ा था। हालांकि अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। …

Umesh Pal Murder Case

प्रयागराज। Umesh Pal Murder Case : उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में उमेश पाल मर्डर का एक अपराधी अरबाज खान सोमवार पुलिस मुठभेड़ में मारा गया। धूमनगंज के नेहरू पार्क के पास हुई मुठभेड़ के बाद पुलिस ने अरबाज खान को घायल अवस्था में पकड़ा था। हालांकि अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि एसओजी और प्रयागराज पुलिस ने यह एनकाउंटर नेहरू पार्क के जंगल में किया है। बाकी आरोपियों की तलाश तेज कर दी गई है।

बताया जा रहा है कि उमेश पाल पर हमला करने के बाद अरबाज का चेहरा सीसीटीवी फुटेज में आया था। पता चला था कि पुरामुफ्ती के सल्लाहपुर निवासी अरबाज नाम का शातिर अपराधी कार चला रहा था। उसने हमला भी किया था। हमलावरों की तलाश में पुलिस लगी थी।

सोमवार को क्राइम ब्रांच को पता चला कि वह नीवां क्षेत्र में छिपा है। नेहरू पार्क पर क्राइम ब्रांच की उससे मुठभेड़ हो गई। उसने पुलिस पर गोली चलाई जिससे एक सिपाही जख्मी हो गया। पुलिस ने भी उसे गोली मारी। उसके सीने और पैर में गोली लगी है। धूमनगंज पुलिस ने घायल अरबाज को इलाज के लिए स्वरूपरानी नेहरू अस्पताल भेजा है। जहां उसकी मौत हो गई।

Read More : GangWar : Moosewala Murder Case के आरोपियों के बीच गैंगवार, 2 गैंगस्टर की मौत, एक की हालत नाजुक

पुलिस के अनुसार अरबाज को बाहुबली अतीक अहमद का बेहद खास माना जाता था। उसका पिता भी अतीक अहमद की गाड़ी चलाता था। बसपा विधायक राजू पाल हत्याकांड के इकलौते गवाह उमेश पाल की शुक्रवार को बेहद सनसनीखेज तरीके से हत्या कर दी गई थी। उमेश को घर के पास ही गोलियों से छलनी कर दिया गया था। इस दौरान उमेश का एक सुरक्षाकर्मी भी मारा गया था। दूसरा सुरक्षाकर्मी अभी घायल है। उसका इलाज लखनऊ में चल रहा है।

बता दे कि, साल 2005 के BSP विधायक राजू पाल हत्याकांड के मुख्य गवाह उमेश पाल की शुक्रवार शाम उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में उनके आवास पर गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. प्रयागराज में Hyundai Creta SUV की पिछली सीट से उतर रहे उमेश पाल की एक अज्ञात व्यक्ति ने गोली मारकर हत्या कर दी. पाल को स्वरूप रानी नेहरू अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. पाल की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में खुलासा हुआ कि उसे सात गोलियां मारी गई थीं.

Next Story