Begin typing your search above and press return to search.
Main Stories

Bageshwar Dham: बागेश्वर धाम में पर्ची निकलते ही महिला की मौत, पति ने किया ये बड़ा खुलासा, बोला- रोज़-रोज़...

Sharda Kachhi
16 Feb 2023 7:12 AM GMT
Bageshwar Dham
x

विवादों में घिरने के बाद भी बागेश्वर धाम में भारी संख्या में भक्तों के पहुंचने का सिलसिला लगातार जारी है। लेकिन लाखों लोगों की आस्था के इस केंद्र में एक बीमार महिला की मौत हो गई। महिला का नाम नीलम देवी था। जो उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद की रहने वाली थी। महिला के पति का …

Bageshwar Dhamविवादों में घिरने के बाद भी बागेश्वर धाम में भारी संख्या में भक्तों के पहुंचने का सिलसिला लगातार जारी है। लेकिन लाखों लोगों की आस्था के इस केंद्र में एक बीमार महिला की मौत हो गई। महिला का नाम नीलम देवी था। जो उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद की रहने वाली थी।

महिला के पति का कहना है कि वह बीमार थी। रोज परिक्रमा लगा रहे थे, लेकिन बीच-बीच में उसकी तबीयत खराब हो जाती थी, कल भी तबियत खराब हो गई। संन्यासी बाबा उसे ठीक करते थे, डॉक्टर अचंभित थे कि वह कैसे चल रही है। वह आराम से खा रही थी और घूम रही थी।

READ MORE : Ajab-Gajab : ‘जय कुतिया महारानी मां’, एक ऐसा मंदिर जंहा होती है कुतिया की पूजा, हर शख्श टेकता है माथा…

अर्जी लेकर पहुंचते है लोग-

आपको बता दें कि मध्य प्रदेश के छतरपुर के बागेश्वर धाम में काफी संख्या में लोग अर्जी लेकर पहुंचते हैं। इसी के साथ ये बीमार महिला भी अपनी अर्जी लगाने के लिए पहुंची। अर्जी के लिए नंबर आने से पहले ही उसकी मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, अचानक उसकी तबियत खराब हो गई।

नीलम देवी के परिजनों का कहना है कि सुबह उसकी तबीयत ठीक थी। बागेश्वर धाम में सबकी तकलीफ दूर होने की बात सुनकर वे भी अपनी अर्जी लगाने के लिए नीलम देवी को साथ लेकर पहुंचे थे। उन्होंने सुबह पंडाल में खाना भी खाया था, लेकिन शाम होते-होते अचानक तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद नीलम देवी की मौत हो गई।

Next Story