Begin typing your search above and press return to search.
Entertainment News

Vinod Kambli - Sachin Tendulkar : इन्हे कहा जाता है भारतीय क्रिकेट के जय-वीरू, एक है करोड़ो के मालिक, तो दूसरा जी रहा गरीबी की जिंदगी, अब तो बीवी ने भी ठुकराया

naveen sahu
15 Feb 2023 9:34 AM GMT
Vinod Kambli
x

रायपुर। भारतीय क्रिकेट के जय-वीरू की जोड़ी यानि विनोद कांबली और सचिन (Vinod Kambli-Sachin Tendulkar) एक समय ऐसा था जब इनकी दोस्ती की मिशाल दी जाती थी। इनकी यह दोस्ती जितनी मैदान के बाहर थी उतनी ही मैदान में विपक्षियों के छक्के छुड़ाने में भी थी। दोनों ने मिलकर जमकर रन बरसाएं। आज सचिन अपने …

Vinod Kambli

रायपुर। भारतीय क्रिकेट के जय-वीरू की जोड़ी यानि विनोद कांबली और सचिन (Vinod Kambli-Sachin Tendulkar) एक समय ऐसा था जब इनकी दोस्ती की मिशाल दी जाती थी। इनकी यह दोस्ती जितनी मैदान के बाहर थी उतनी ही मैदान में विपक्षियों के छक्के छुड़ाने में भी थी। दोनों ने मिलकर जमकर रन बरसाएं। आज सचिन अपने शानदार क्रिकेट करियर के बदौलत बड़े सुकून की जिंदगी जी रहे हैं और करोड़ो के मालिक हैं। वही पूर्व दिग्गज क्रिकेटर विनोद कांबली की हालत इस वक्त बेहद ख़राब हैं।

विनोद कांबली के लिए इस वक्त जीवन काफी मुश्किल हो चुका है। एक वक्त टीम इंडिया के सबसे ताबड़तोड़ खिलाड़ियों में से एक रहे कांबली के लिए अब अपना पेट पालना भी मुश्किल हो चुका है। दरअसल इस वक्त कांबली के पास कुछ भी कमाई का जरिया नहीं है और वो अपने परिवार का पेट सिर्फ बीसीसीआई से मिलने वाली पेंशन से चला रहे हैं।

Read More : एक बार फिर विवादों में घिरे Vinod Kambli, पत्नी ने कराया FIR दर्ज, लगाए ये गंभीर आरोप…

बता दें कि क्रिकेट से अलग होने के बाद कांबली ने अपनी किस्मत एक्टर के तौर पर भी आजमाया लेकिन उसमें सफल नहीं रहे, फिर बाद में वह मुंबई क्रिकेट से जुड़े। यही नहीं 2009 में कांबली ने राजनीति की ओर रुख किया और लोक भारत पार्टी की टिकट पर विधानसभा चुनाव लड़ा लेकिन हार गए। राजनीति की पिच पर फ्लॉप होने के बाद कांबली ने क्रिकेट एक्सपर्ट के तौर काम किया लेकिन वहां भी उन्हें ज्यादा सफलता नहीं मिली।

पत्नी ने दर्ज कराया FIR

वही कुछ दिनों पहले विनोद कांबली के खिलाफ उनकी पत्नी ने मुंबई के बांद्रा पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज करवाई है। एंड्रिया हेविट ने अपनी शिकायत में कहा है कि कांबली ( Vinod Kambli) ने उनके साथ दुर्व्यवहार किया और शराब पीकर उनके साथ मारपीट की। बांद्रा पुलिस ने कहा कि विनोद कांबली ( Vinod Kambli) के खिलाफ आईपीसी की धारा 324 और 504 के तहत मामला दर्ज किया गया है। उस पर कथित तौर पर अपनी पत्नी एंड्रिया पर कुकिंग पैन से हमला करने का आरोप है। इससे उनकी पत्नी एंड्रिया के सिर में चोट लगी है।

ऐसे काट रहे जिंदगी
एक चैनल कोडिए गए इंटरव्यू में काम्बली ने अपने जीवन में झेल रहे कठिनाइयों के बारे में बताते हुए विनोद कांबली ने बताया कि BCCI से मिलाने वाले 30 हजार रुपये पेंशन मिलते हैं और यही उनकी कमाई का एकमात्र जरिया है। उन्होंने कहा कि यह बात सचिन तेंदुलकर को भी पता है, लेकिन वो उनसे मदद की कोई उम्मीद नहीं रख रहे हैं।

बीच मैदान में छलक गए आंसू

विनोद कांबली 1996 में काफी सुर्खियों में इसकी वजह थी उनके आँखों से बीच मैदान में आंसू निकल जाना। भारत और श्रीलंका के बीच खेले गए सेमीफइनल मैच में भारत को अपमानजनक ढंग से हार मिली थी। दरअसल कोलकाता में चल रहे सेमीफाइनल में जब भारत की हार देखकर लोगों ने मैदान पर बोतलें और अन्य सामान फेंकना शुरू किया, तब कांबली बल्लेबाजी कर रहे थे। श्रीलंका की टीम पवेलियन लौट आई। लंका को विजेता घोषित कर दिया गया और कांबली मैदान से आंसुओं के साथ पवेलियन लौटे।

Next Story