Begin typing your search above and press return to search.
Main Stories

एक बार फिर विवादों में घिरे Vinod Kambli, पत्नी ने कराया FIR दर्ज, लगाए ये गंभीर आरोप...

naveen sahu
5 Feb 2023 7:16 AM GMT
Vinod Kambli
x

मुंबई। पूर्व भारतीय क्रिकेटर विनोद कांबली (Vinod Kambli) एक बार फिर मुश्किल में फस गए गए हैं। कांबली की पत्नी एंड्रिया हेविट ने उनपर नशे में चूर होकर मारपीट करने का आरोप लगाया है। विनोद कांबली के खिलाफ उनकी पत्नी ने मुंबई के बांद्रा पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज करवाई है। एंड्रिया हेविट ने अपनी …

 Vinod Kambli

मुंबई। पूर्व भारतीय क्रिकेटर विनोद कांबली (Vinod Kambli) एक बार फिर मुश्किल में फस गए गए हैं। कांबली की पत्नी एंड्रिया हेविट ने उनपर नशे में चूर होकर मारपीट करने का आरोप लगाया है। विनोद कांबली के खिलाफ उनकी पत्नी ने मुंबई के बांद्रा पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज करवाई है। एंड्रिया हेविट ने अपनी शिकायत में कहा है कि कांबली ( Vinod Kambli) ने उनके साथ दुर्व्यवहार किया और शराब पीकर उनके साथ मारपीट की।

बांद्रा पुलिस ने कहा कि विनोद कांबली ( Vinod Kambli) के खिलाफ आईपीसी की धारा 324 और 504 के तहत मामला दर्ज किया गया है। उस पर कथित तौर पर अपनी पत्नी एंड्रिया पर कुकिंग पैन से हमला करने का आरोप है। इससे उनकी पत्नी एंड्रिया के सिर में चोट लगी है।

Read More : Vinod Kambli-Sachin Tendulkar : इन्हे कहा जाता है भारतीय क्रिकेट के जय-वीरू, एक है करोड़ो के मालिक, तो दूसरा जी रहा गरीबी की जिंदगी

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, विनोद कांबली ( Vinod Kambli) कथित तौर पर शराब के नशे में घर आए और अपनी पत्नी को गालियां दीं। घटना शुक्रवार दोपहर 1 बजे से 1.30 बजे के बीच की है। कांबली के 12 साल के बेटे ने उसे शांत करने की कोशिश की। लेकिन कांबली रसोई में चला गया और उसने कुकिंग पैन से पत्नी पर हमला कर दिया. पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराने से पहले उनकी पत्नी को भाभा अस्पताल में भर्ती कराया गया।

विनोद कांबली ( Vinod Kambli) की पत्नी ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया कि उसने उन्हें शांत करने की कोशिश की, लेकिन उन्होंने बिना किसी कारण के उन्हें और उनके बेटे को गाली दी। पत्नी ने आरोप लगाया है कि कांबली ने बल्ले से भी उनपर वार किया।

बता दें कि विनोद कांबली ने 2014 में बांद्रा के सेंट पीटर चर्च में एंड्रिया हेविट से शादी की थी। कांबली की पत्नी एंड्रिया ने 2010 में बेटे को जन्म दिया। दूसरी पत्नी एंड्रिया से शादी के बाद, कांबली ने ईसाई धर्म अपना लिया और उन्होंने अपने बेटे का नाम जीसस क्रिस्टियानो कांबली रखा।

Next Story