Begin typing your search above and press return to search.
Uttar Pradesh

UP News : बोरे में महिला की नग्न अवस्था में शव मिलने से क्षेत्र में फैली सनसनी, पुलिस जांच मेें जुटी...

Rohit Banchhor
12 Feb 2023 1:01 PM GMT
UP News
x

मेरठ। UP News जिले के खरखौदा थाना क्षेत्र के जमुना नगर में एक बंद बोरे में अज्ञात महिला का शव नग्न अवस्था में मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। लोगों ने तुरंत पुलिस को इसकी सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं …

UP News
मेरठ। UP News जिले के खरखौदा थाना क्षेत्र के जमुना नगर में एक बंद बोरे में अज्ञात महिला का शव नग्न अवस्था में मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। लोगों ने तुरंत पुलिस को इसकी सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं मामले को जांच में लिया है। जांच के दौरान पुलिस ने घटनास्थल के पास लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाला तो उसमें देखा कि एक शख्स बोरे को कंधे में टांगे यहां वहां घूम रहा था।

Read More : UP News : नदी में महिला की लाश मिलने से क्षेत्र में फैली सनसनी, पुलिस जांच में जुटी…

बता दें कि जमुना नगर में सुबह लोगों ने एक बोरा पड़ा देखा। उन्होंने बोरे को खोलकर देखा तो उसमें महिला की बिना कपड़ों के लाश पड़ी हुई थी। लाश देखकर लोगों ने तुरंत पुलिस को इसकी सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने बताया कि महिला की उम्र 30 साल के आसपास है। घटनास्थल के पास लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाला तो देखा कि एक शख्स कंधे पर बोरा लटकाए यहां वहां घूम रहा है।

Read More : UP News : देर रात मकान की दीवार गिरी, मलबे में दबने से दंपत्ति व बेटे की गई जान, तीन घायल…

उसने कई जगह बोरे को ठिकाने लगाने की कोशिश की। फिर अंततः उसने जमुना नगर में गैस गोदाम वाली गली के पास बोरे को ठिकाने लगाया और वहां से चला गया। क्षेत्राधिकारी रूपाली राय चैधरी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। महिला की पहचान की जा रही है। साथ ही उस शख्स का भी पता लगाने की कोशिश की जा रही है जिसने शव को ठिकाने लगाया।

Next Story