Begin typing your search above and press return to search.
Main Stories

Early Morning Tips : सूर्योदय से पहेल उठकर करें स्नान, फिर इन कार्यों को दे प्राथमिकता, जीवन में आएगा बदलाव...

naveen sahu
5 Feb 2023 2:36 AM GMT
Morning Tips
x

नई दिल्ली। Early Morning Tips : बुजुर्गों का मानना है कि आपके दिन की शुरुआत पर निर्भर करता है कि आपका पूरा दिन कैसे बीतता हैं। इसलिए आपको चाहिए कि आप सकारात्मक ऊर्जा के साथ सूर्योदय के पहले सोकर उठे। इसके आलावा गरुड़ पुराण के अनुसार व्यक्ति को अपनी दिनचर्या की शुरुआत से पहले कुछ …

Morning Tips

नई दिल्ली। Early Morning Tips : बुजुर्गों का मानना है कि आपके दिन की शुरुआत पर निर्भर करता है कि आपका पूरा दिन कैसे बीतता हैं। इसलिए आपको चाहिए कि आप सकारात्मक ऊर्जा के साथ सूर्योदय के पहले सोकर उठे। इसके आलावा गरुड़ पुराण के अनुसार व्यक्ति को अपनी दिनचर्या की शुरुआत से पहले कुछ बातों पर ध्यान देना चाहिए। जिससे आपके जीवन में काफी बरकत होगी।

Read More : Health Tips : रात में सोने से पहले दूध में घी डालकर पिएं, होते है अनगिनत फायदे, जरूर करें इस्तेमाल…

श्लोक
स्नानं दानं होमं स्वाध्यायो देवतार्तनम्।
यस्मिन् दिने न सेव्यन्ते स वृथा दिवसो नृणाम्।।

स्नान
मनुष्य की दिनचर्या का सबसे अहम हिस्सा स्नान है। धार्मिक पुराणों के अनुसार दिन की शुरुआत स्नान से ही होनी चाहिए। सुबह सबसे पहले स्नान करके पवित्र होने से पूरा दिन अच्छा जाता है और दिनभर ऊर्जा का संचार होता रहता है।

दान
कई धर्म-ग्रंथों और पुराणों में दान के महत्व के बारे में बताया गया है। व्यक्ति को अपनी श्रद्धा के अनुसार रोज कुछ न कुछ दान करना चाहिए। ऐसा करने से धन-धान्य की कमी नहीं होती है और घर में सुख-शांति का माहौल बना रहता है।

हवन या दीपक लगाना
घर की सुख-शांति के लिए हिंदू धर्म ग्रंथों के अनुसार हर किसी को अपनी दिनचर्या में हवन करने को शामिल करना चाहिए। रोज हवन नहीं कर पाएं तो भगवान और तुलसी के समक्ष दीया अवश्य जलाएं।

Read More : Vastu tips: क्या आपके घर में भी पड़ी है ये खराब चीज़े, आज ही निकाले दे बाहर, आ सकती है गरीबी, बन सकता है आपके बदनसीबी का कारण…

जप
हिंदू मान्यताओं के अनुसार पूरी श्रद्धा और विश्वास के साथ किए गए जप से बहुत अधिक फायदा मिलता है। मनुष्य को जप करने का शुभ फल जरूर मिलता है। जप करने से मानसिक शांति का अनुभव होता है।

देवपूजन
रोज सुबह स्नान करने के बाद भगवान की पूजा अर्चना करनी चाहिए। पूजा के बाद भगवान को भोग भी लगाना चाहिए। नित्य नियम से पूजा करने से घर-परिवार पर भगवान की कृपा बनी रहती है और परिवार पर कोई भी परेशानियां नहीं आती है। रोज पूजा करने का नियम अवश्य बना लें।

Next Story