Begin typing your search above and press return to search.
Chhattisgarh

CG News : ऐसे कबड्डी प्रतियोगिता से आपसी जुड़ाव के साथ ही भाईचारा भी बढ़ता है: त्रिभुवन...

Rohit Banchhor
2 Feb 2023 3:33 PM GMT
CG News
x

महासमुंद, राहुल भोई। CG News झलप के नव युवक समिति के द्वारा दो दिवसीय कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसका शुभारंभ पूर्व नपा उपाध्यक्ष त्रिभुवन महिलांग ने की। झलप टिकरापारा के नव युवक समिति के तत्वावधान में बुधवार को कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसका शुभारंभ मुख्य अतिथि नगर पालिका के पूर्व उपाध्यक्ष …

CG News

महासमुंद, राहुल भोई। CG News झलप के नव युवक समिति के द्वारा दो दिवसीय कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसका शुभारंभ पूर्व नपा उपाध्यक्ष त्रिभुवन महिलांग ने की। झलप टिकरापारा के नव युवक समिति के तत्वावधान में बुधवार को कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसका शुभारंभ मुख्य अतिथि नगर पालिका के पूर्व उपाध्यक्ष त्रिभुवन महिलांग ने की। अध्यक्षता सरपंच किशन कोसरिय रहे।

Read More : CG News : वनमाली सृजन केंद्र मनेंद्रगढ़ में हुआ संगोष्ठी, कवि जयशंकर प्रसाद के जन्मदिन पर किया याद…

विशेष अतिथि के रूप में बलविंदर सिंह सीटू,सरपंच देवा नायक, भागीरथी मार्कण्डेय, अतुल गुप्ता, कौशल देवांगन, हेमंत साहू, पार्षद बबलू हरपाल, राजेश जैन, जमुना पटेल, ललिता ध्रुव, सम्मी सलूजा, सागर साहू, सदराम ध्रुव, कीर्ति साहू मौजूद थे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए महिलांग ने कहा ग्रामीण अंचलों में ऐसे कबड्डी प्रतियोगिता से लोग एक दूसरे से जुड़ते हैं, साथ ही आपसी भाईचारा भी बढ़ता है। उन्होंने कहा आज लोगों के जीवन में कोई भी खेल को खेलना आवश्यक हो गया है।

Read More : CG Holiday : सरकारी दफ्तरों में 3 दिन का अवकाश, GAD ने जारी किया आदेश, देखें सूची

आज लोग किसी न किसी रोग से ग्रसित हो रहे हैं, इससे बचने के लिए शारीरिक परिश्रम करना जरूरी हो गया है। उन्होंने कहा कि, कबड्डी जैसे प्रतियोगिता में भाग लेकर शरीर निरोगी रहता है। उन्होंने इस मौके पर प्रतियोगिता में हिस्सा लेने वाले प्रतिभागियों को शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर आयोजन समिति के अध्यक्ष भागवत यादव, उपाध्यक्ष गजेंद्र ध्रुव गज्जु, सचिव रवि पटेल, कमलेश पटेल, जितेंद्र ध्रुव देवी सेन उपस्थित थे।

Next Story