Begin typing your search above and press return to search.
Chhattisgarh

CG News : वनमाली सृजन केंद्र मनेंद्रगढ़ में हुआ संगोष्ठी, कवि जयशंकर प्रसाद के जन्मदिन पर किया याद...

Rohit Banchhor
2 Feb 2023 3:21 PM GMT
CG News
x

मनेन्द्रगढ़, एसके मिनोचा। CG News हिंदी साहित्य में छायावाद के प्रवर्तक कवि जयशंकर प्रसाद को सर्वोच्च स्थान प्राप्त है।उन्होंने कामायनी, आंसू ,लहर, झरना जैसे काव्य संग्रह दिए हैं। वहीं उनकी कलम कहानी, नाटक, उपन्यास एवं निबंधों में भी चलती रही है। प्रकृति को चेतना मानते हुए सजीव मानवीय चित्र की कल्पना और व्यक्तिवाद की प्रधानता …

CG Newsमनेन्द्रगढ़, एसके मिनोचा। CG News हिंदी साहित्य में छायावाद के प्रवर्तक कवि जयशंकर प्रसाद को सर्वोच्च स्थान प्राप्त है।उन्होंने कामायनी, आंसू ,लहर, झरना जैसे काव्य संग्रह दिए हैं। वहीं उनकी कलम कहानी, नाटक, उपन्यास एवं निबंधों में भी चलती रही है। प्रकृति को चेतना मानते हुए सजीव मानवीय चित्र की कल्पना और व्यक्तिवाद की प्रधानता लिए श्रृंगार की भावना भरी कविताओं को छायावादी कविता कहा गया है।

Read More :
CG News : स्कूलों से नदारद 9 शिक्षकों को DEO ने शो कॉज नोटिस जारी, 3 दिनों में मांगा जवाब

आलोचक रामचंद्र शुक्ल की भाषा में अनंत और अज्ञात प्रियतम को आलंबन बनाकर चित्रमयी भाषा में प्रेम को अनेक प्रकार से प्रस्तुत करना ही छायावाद है।स्व अनुभूति की वेदना आधारित अभिव्यक्ति छायावादी रचनाकारों की रचनाओं में दिखाई पड़ता है। रीतिकालीन कवियों ने जहां नारी को सौंदर्य की वस्तु बनाकर उपभोग के साथ जोड़ दिया था, वही छायावाद ने नारी को भरपूर सम्मान दिया है नारी सौंदर्य को श्रृंगार के माध्यम से सम्मान सहित छायावादी रचनाओं में व्यक्त किया गया है।

CG News

रहस्य जीवन दर्शन एवं अज्ञात सत्ता के प्रति प्रेम पर लिखी हुई छंद विधान एवं मुक्तक रचनाएं छायावाद की विशेषता रही है।उपरोक्त विचार वनमाली सृजन केंद्र के संयोजक वीरेंद्र श्रीवास्तव ने कार्यक्रम के मुख्य अतिथि की आसंदी से व्यक्त किए। वनमाली सृजन केन्द्र मनेन्द्रगढ़ द्वारा निदान सभागार में जयशंकर प्रसाद एवं छायावाद विषय पर आयोजित संगोष्ठी में अपने विचार रखते हुए अनिल जैन ने कहा सुमित्रानंदन पंत, सूर्यकांत त्रिपाठी निराला एवं महादेवी वर्मा छायावाद के सशक्त हस्ताक्षर रहे हैं जिन्होंने हिंदी साहित्य को दिशा दी है उनकी रचनाओं की महत्ता के कारण ही हिंदी साहित्य का यह दौर छायावाद के नाम से जाना गया।

Read More : CG News : मुख्यमंत्री दाई-दीदी क्लीनिक योजना का मिल रहा भरपूर लाभ, 1.42 लाख से ज्यादा महिलाओं का हुआ निःशुल्क इलाज

कार्यक्रम अध्यक्ष साहित्यकार पुष्कर तिवारी ने संगोष्ठी में अपनी भागीदारी के साथ कहा कि जय शंकर प्रसाद की कामायनी, आंसू, लहर और झरना जैसे काव्य संग्रह आज हिंदी साहित्य की धरोहर है। वहीं इसी काल की महादेवी वर्मा की रचनाएं विशेषकर नीरजा, और सांध्य गीत ,संग्रह की सशक्त रचनाएं हिंदी साहित्य को समृद्ध बनाती है।
साहित्यकार गौरव अग्रवाल ने कहा कि सूर्यकांत त्रिपाठी निराला छायावाद और आधुनिक कविताओं के बीच की एक ऐसी कड़ी थे जिन्होंने दोनों विधाओं पर अपनी रचनाएं लिखी है।

CG News

अनामिका, परिमल और गीतिका जैसी काव्य संग्रह के रचनाकार निराला ने आधुनिक साहित्य में मुक्त छंद की रचनाओं को भी जन्म दिया ष्वह तोड़ती थी पत्थर इलाहाबाद के पथ परष् जैसी रचनाएं मुक्त छंद की रचनाएं थी। साहित्यकार गंगा प्रसाद मिश्र ने अपने संदेश में कहा कि जयशंकर प्रसाद हिंदी साहित्य के सशक्त हस्ताक्षर थे,साहित्य मनीषियों ने जिनका मूल्यांकन समय पर नहीं किया। कार्यक्रम के दूसरे दौर में वसंत के आगमन पर काव्य गोष्ठी का आयोजन किया गया जिसमें उपस्थित रचनाकारों ने बसंत पर अपनी कविताएं प्रस्तुत कर कार्यक्रम को ऊंचाइयां प्रदान की।

Read More : CG News : सीएम बघेल आज राजनांदगांव जिले का करेंगे दौरा, विशाल किसान अन्नदाता सम्मेलन में होंगे शामिल, करोड़ो के विकास कार्यों की देंगे सौगात….

कार्यक्रम में उपस्थित रचनाकारों एवं सुधी श्रोताओं का आभार व्यक्त करते हुए अरविंद श्रीवास्तव ने कहा कि इस तरह के आयोजन पठन-पाठन संस्कृति को बढ़ावा देते हैं। वन्माली सृजन केंद्र इस तरह के आयोजनों को बढ़ावा देने के प्रति जागरूक है जो हिंदी साहित्य के प्रति जागृति पैदा करते है और साहित्य प्रेमियों का ज्ञान बढ़ाते हैं। इस अवसर पर उपस्थित रचनाकारों सहित साहित्य प्रेमी नरेंद्र श्रीवास्तव ,अरविंद श्रीवास्तव, डॉक्टर निशांत एवं वर्षा की उपस्थिति ने कार्यक्रम को ऊंचाइयां प्रदान की।

Next Story