- Home
- /
- Chhattisgarh
- /
- CG Crime : पैरोल पर...
CG Crime : पैरोल पर निकला कैदी हुआ फरार, पुलिस कर रही तलाश...
बिलासपुर। CG Crime हत्या और अपहरण के जुर्म में सजा काट रहा आरोपी पैरोल से बाहर निकलने के बाद फरार हो गया है। केंद्रीय जेल प्रबंधन ने इसकी रिपोर्ट सिविल लाइन थाने में दर्ज कराई है। Read More : CG Crime : सूने दो मंजिला मकान में चोरो ने बोला धावा, जेवर सहित 14 लाख के …
बिलासपुर। CG Crime हत्या और अपहरण के जुर्म में सजा काट रहा आरोपी पैरोल से बाहर निकलने के बाद फरार हो गया है। केंद्रीय जेल प्रबंधन ने इसकी रिपोर्ट सिविल लाइन थाने में दर्ज कराई है।
Read More : CG Crime : सूने दो मंजिला मकान में चोरो ने बोला धावा, जेवर सहित 14 लाख के सामान पार…
बता दें कि सारंगढ़ का मोहम्मद बिलाल 27 वर्ष नवंबर 2015 से केंद्रीय जेल बिलासपुर में बंद था। हत्या और अपहरण के मामले में उसे आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई थी। जनवरी के दूसरे सप्ताह में उसे 15 दिन के लिए पैरोल पर छोड़ा गया था। उसे 28 जनवरी को वापस जेल पहुंच जाना था। जब वह नहीं पहुंचा तब उसके परिवार वालों से संपर्क किया गया। वहां पर भी उसका पता नहीं चला। सिविल लाइन पुलिस ने अपराध दर्ज कर पतासाजी कर रही है।