Begin typing your search above and press return to search.
Chhattisgarh

CG Crime : सूने दो मंजिला मकान में चोरो ने बोला धावा, जेवर सहित 14 लाख के सामान पार...

Rohit Banchhor
30 Jan 2023 9:26 AM GMT
CG Crime
x

अंबिकापुर। CG Crime शहर के मणिपुर चैकी क्षेत्र के मठपारा में अज्ञात चोरो ने एक कांग्रेस नेता के सूने मकान में धावा बोलकर सोने-चांदी के जेवर सहित 14 लाख के सामान पर हाथ साफ कर दिया। बताया जाता है कि चोरों ने पीछे के रास्ते से एग्जॉस्ट फैन को उखाड़कर घर में घुसे थे। पुलिस …

CG Crime

अंबिकापुर। CG Crime शहर के मणिपुर चैकी क्षेत्र के मठपारा में अज्ञात चोरो ने एक कांग्रेस नेता के सूने मकान में धावा बोलकर सोने-चांदी के जेवर सहित 14 लाख के सामान पर हाथ साफ कर दिया। बताया जाता है कि चोरों ने पीछे के रास्ते से एग्जॉस्ट फैन को उखाड़कर घर में घुसे थे। पुलिस मामले में अज्ञात चोरों के खिलाफ अपराध दर्ज कर जांच कर रही है।

Read More : CG Crime : मामूली विवाद पर पति ने पत्नी पर डाला खौलता हुआ पानी, आरोपी फरार…

बता दें कि युकां प्रदेश प्रवक्ता विष्णु सिंहदेव का शहर के मठपारा में दोमंजिला मकान है। 27 जनवरी को वे अपनी पत्नी और बच्चे के साथ अपने पैतृक निवास बलरामपुर जिले के शंकरगढ़ गए थे। रविवार की दोपहर करीब 1 बजे जब वे वापस अंबिकापुर लौटे, तो घर के अंदर का नजारा देखकर सन्न रह गए। घर का पूरा सामान बिखरा पड़ा था। ग्राउंड फ्लोर पर उनके मां के कमरे की दो अलमारियां टूटी हुई थीं और उसमें रखे 1 लाख रुपए नकद, 10 सोने की अंगूठी, सोने और चांदी के पुराने पायल समेत कई जेवर गायब थे।

Read More : CG Crime : प्लाट पर मकान बनाकर देने का झांसा देकर 10 लाख की ठगी, धोखाधड़ी का मामला दर्ज…

विष्णुदेव ने तत्काल घटना की सूचना मणिपुर चैकी पुलिस को दी। खबर मिलते ही पुलिस, फॉरेंसिक एक्सपर्ट और डॉग स्क्वॉड की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। विष्णु सिंह ने बताया कि चोरी कुल 15 लाख रुपए की हुई है, जबकि पुलिस 5-7 लाख रुपए की चोरी होना बता रही है। पुलिस ने बताया कि आरोपी घर के पीछे के रास्ते से अंदर घुसे। उन्होंने सीढ़ी लगाकर एग्जॉस्ट फैन उखाड़ा और फिर उसी रास्ते से अंदर दाखिल हुए। आरोपियों की संख्या कितनी है, अभी पता नहीं चल सका है, हालांकि उन्होंने बताया कि ये किसी एक आरोपी का काम नहीं है।

Next Story