MP Accident : बाराती बस बाइक सवार को मारी टक्कर, अनियंत्रित होकर मकान में जा घुसी, दो की गई जान…

MP Accident

विदिशा। MP Accident जिले के ग्यारसपुर थाना क्षेत्र के चक पाटनी गांव के पास शुक्रवार को बारात लेकर जा रही एक यात्री बस ने दो बाइक सवारों को टक्कर मार दिया। हादसे में बाइक सवार दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। जिसके बाद बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे एक निर्माणाधीन मकान में जा घुसी। जिससे बस में सवार पांच बाराती घायल हो गए। सूचना मिलने पर मौके में पहुंची घायलों को अस्पताल में भर्ती किया है। वहीं शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Read More : MP Accident : अनियंत्रित कार पेड़ से टकराई, डीपीएसी स्कूल की प्रिंसपल की गई जान…

बता दें कि भोपाल-बैतूल मार्ग पर चलने वाली ये बस बारात लेकर नर्मदापुरम जिले के डोलरिया गांव से बीना शादी में जा रही थी। बीना से वापस आते समय ये हादसा हुआ। घटना सुबह 10 बजे के आसपास की बताई गई है। यहां ग्यारसपुर के नादौर गांव के दो मजदूर बाइक पर काम के लिए निकलते थे, तभी नेशनल हाईवे पर बाइक सवार सड़क क्रास कर रहे थे।

Read More : MP Accident : रेलवे के निर्माणाधीन पुल से नीचे गिरी बोलेरो, एक की मौत, 6 घायल…

उनके अचानक सामने आने से बस चालक नियंत्रण खो बैठा और बस बाइक सवारों को टक्कर मारती हुई पास में ही एक निर्माणाधीन मकान में जा घुसी। हादसे में बाइक सवार दोनों की मौत हो गई। घटना में बस चालक सहित 5 बाराती घायल हुए हैं। सभी को जिला अस्पताल भेजा गया है। बस में करीब 55 बाराती थे। दूल्हा-दुल्हन एक अलग वाहन से आ रहे थे। बस के शेष सभी बारातियों को स्थानीय प्रशासन ने अलग वाहन से उनके गांव भेजने का इंतजाम किया है। घायलों को एंबुलेंस की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया है।

Back to top button