CG Accident : तेज रफ्तार ट्रेलर ने बाइक सवार दो छात्रों को रौंदा, दोनों की गई जान, चालक फरार…
दुर्ग। CG Accident जिले के सिरसा गेट थाना क्षेत्र के भिलाई तीन में एक तेज रफ्तार ट्रेलर ने बाइक सवार दो छात्रों को रौंद दिया। जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जाता है कि दोनों छात्र बाइक से अपने घर रेल नगर जा रहे थे। इसी समय एक ट्रेलर सामने आ गई और दोनों अनबैलेंस होकर गिर गए। तभी यह हादसा हुआ। पुलिस ने मामले में दोनों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
Read More : CG Accident : तेज रफ्तार ट्रक ने स्कूटी सवार तीन लोगों को लिया चपेट में, तीनों की गई जान…
बता दें कि रेल नगर स्थित घर में 17 वर्षीय अदित्य सिंह राजपूत की मौसी की शादी थी। बिहार से उसकी मौसी का लड़का 22 वर्षीय अंकित सिंह राजपूत यहां आया हुआ था। शादी के बाद वो कुछ दिन यहीं रुक गया था। अदित्य ज्योति स्कूल में 11वीं पढ़ता था और अंकित बिहार में कॉलेज की पढ़ाई करता था। दोनों भाई घर में आए मेहमानों को भिलाई तीन रेलवे स्टेशन छोड़ने गए थे। वहां से लौटते समय सिरसा गेट के सामने दोनों सड़क दुर्घटना का शिकार हो गए।
Read More : CG Accident : तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवक की गई जान, चालक फरार…
दोनों के शव को लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल सुपेला लाया गया है। बताया जाता है कि आदित्य के पिता बिहार में रहते हैं। वो बचपन से ही अपनी नानी के यहां भिलाई नगर में रहता था, यहीं पढ़ाई भी कर रहा था। उसकी मौसी की शादी कुछ दिन पहले हुई। जिसमें सभी मेहमान सहित आदित्य के माता पिता भी आए थे। ट्रेलर चालक का अभी कुछ पता नहीं चल पाया है। फिलहाल पुलिस इस मामले में जांच कर रही है।
