Mumbai Goa Highway Big Accident : कार और ट्रक की जोरदार टक्कर, एक ही परिवार की 9 लोगों की मौत, रिश्तेदार के अंतिम संस्कार में शामिल होने जा रहे थे सभी…
मुंबई गोवा हाईवे पर गुरुवार सुबह भीषण सड़क हादसा हो गया। कार और ट्रक की टक्कर में 9 लोगों की मौत होने की सूचना है। हादसा सुबह 5 बजे हुई। कार में सवार सिर्फ एक बच्ची जिंदा बची है। जिस जगह हादसा हुआ, वहां घाट है। पिछले हफ्ते भी यहां हादसा हुआ था। बताया जा रहा है कि कार में सवार होकर परिवार मुंबई जा रहे थे।
READ MORE : Horoscope Today 19 Jan 2023 : कन्या, कुंभ, मकर राशि वालों के पारिवार में बनेगा खुशी का माहौल, भगवान विष्णु की बरसेगी कृपा, जानिए मेष से लेकर मीन राशि का हाल
मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि परिवार अपने रिश्तेदार के अंतिम संस्कार में शामिल होने जा रहा था। मारुति की ईको कार जब मुंबई से रत्नागिरी की ओर जा रही थी, तभी कार से टक्कर हो गई। टक्कर के बाद कार चकनाचूर हो गई।