CG News : मुख्यमंत्री वृक्ष सम्पदा योजना के तहत वन विभाग का एक दिवसीय कार्यशाला…
फरसगांव, रामकुमार भारद्वाज। CG News मुख्यमंत्री वन संपदा वृक्ष योजना के तहत फरसगांव के सामुदायिक भवन में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया था। इस कार्यशाला में मुख्य वन संरक्षक राजू आगासिमनी, उत्त्तर वन मण्डाधिकारी गुरुनाथन, दक्षिण वन मण्डलाधिकारी रमेश जांगड़े के साथ केशकाल और फरसगांव एसडीओ, केशकाल वन मंडल के सभी रेंजर, डिप्टी रेंजर, वनपाल,वन रक्षको की उपस्थिती में कार्यशाला का आयोजन किया गया।
Read More : CG News : बच्चों के निवाले पर डाला जा रहा है डाका, जपं अध्यक्ष के औचक निरीक्षण में सामने आई बात…
जिसमे मुख्यमंत्री की योजना को विस्तृत रूप से कर्मचारियों को बताया गया, जिसमें हाइब्रिड सागौन, हाइब्रिड नीलगिरी क्लोन, हाइब्रिड बंबूसा बलकुआ और सफेद चंदन के बारे में बताया गया। जिसमें कर्मचारियों को बताया गया कि इस पौधे को लगाने से किसान को क्या फायदे होंगे। इस पौधे से किसानों को डायरेक्ट फायदा होगा, पहले बिचौलिया खरीदते थे।
Read More : CG News : सुंदर आतिशबाजी के साथ कोरिया के प्रथम झुमका जल महोत्सव का हुआ समापन, बॉलीवुड सिंगर सुखबीर के गानों पर थिरके लोग…
अब बिचौलिया नहीं खरीदेगे, शासन किसी फ्रेम के नाम से अग्रिमेंट करायेगी जो किसानों के पौधों को खरीदेगी जिसका पैसा किसान के खाते में आएगा। प्रतिवर्ष किसान जो पौधे लगाएंगे उनके गड्ढा खुदाई, दवाई, कीटनाशक का पैसा किसानों के खाते में आता जाएगा, यह योजना किसानों के लिए हितकारी योजना है। किसान अपनी जमीन पर ज्यादा से ज्यादा पौधा लगाकर धन अर्जित कर सकते हैं इसी उद्देश्य से इस योजना को बताया गया।
Read More : CG News : प्राथमिक शाला बकोदागुड़ा में पालकों ने किया श्रमदान…
मुख्यमंत्री वन संपदा वृक्ष योजना के तहत एक दिवसीय कार्यशाला के दौरान सीसीएफ राजू आगासिमनी ने वन अधिकारी कर्मचारी को बताया कि 21 मार्च 2023 को विश्व वानिकी दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री वृक्ष सम्पदा योजना के तहत पूरे छत्तीसगढ़ में पौधरोपण कार्यक्रम का शुभारंभ किया जाएगा।
Read More : CG News : 20 जनवरी को मनाया जाएगा इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय का 37वां स्थापना दिवस, परिसर में नव निर्मित मिलेट कैफे का कृषि मंत्री करेंगे लोकार्पण
इस दौरान सीसीएफ राजू आगासिमनी, डीएफओ केशकाल एन गुरुनाथन, डीएफओ कोण्डागांव रमेश जांगड़े, एसडीओ फरसगांव एमके यदु, एसडीओ केशकाल सुषमा जे नेताम, वन परिक्षेत्र अधिकारी बड़ेडोंगर नरेन्द्र मेश्राम, फरसगांव रेंजर आरएस यादव, केशकाल रेंजर मुनीर खान, बड़ेराजपुर रेंजर मिर्जा फिरोज खान, माकड़ी रेंजर सूर्यकांत ध्रुव सहित केशकाल वन मंडल के सभी डिप्टी रेंजर, वनपाल व अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।
