Begin typing your search above and press return to search.
HEALTH

Tips For Increase Height : क्या कम हाइट से है परेशान, तो करें ये चार सिंपल एक्सरसाइज, कुछ ही दिनों में दिखने लगेगा असर...

Sharda Kachhi
17 Jan 2023 2:54 AM GMT
Tips For Increase Height
x

Tips For Increase Height : किसी भी व्यक्ति की लंबाई उसका फर्स्ट इंप्रेशन माना जाता है। अधिकतर लोगों को अच्छी हाइट वाले लोग आकर्षित करते हैं। लंबाई अच्छी हो तो आत्मविश्वास भी बढ़ता है। वहीं, छोटे कद के लोगों में आत्मविश्वास की कमी देखी गई है। ऐसे में छोटे कद के व्यक्तियों की चाहत होती …

Tips For Increase Height

Tips For Increase Height : किसी भी व्यक्ति की लंबाई उसका फर्स्ट इंप्रेशन माना जाता है। अधिकतर लोगों को अच्छी हाइट वाले लोग आकर्षित करते हैं। लंबाई अच्छी हो तो आत्मविश्वास भी बढ़ता है। वहीं, छोटे कद के लोगों में आत्मविश्वास की कमी देखी गई है। ऐसे में छोटे कद के व्यक्तियों की चाहत होती है कि उनकी हाइट अच्छी हो जाए। कई व्यक्ति अपनी डाइट को बढ़ाने के लिए तरह-तरह की दवाओं का सेवन करते हैं। इन दवाओं के सेवन से शरीर को साइड-इफेक्ट होने का खतरा रहता है। अगर आप चाहते हैं कि आपकी हाइट अच्छी हो तो इसके लिए आप नैचुरल उपायों को अपनाएं। खासतौर पर 18 वर्ष की उम्र के बाद हाइट बढ़ाने की कोशिश कर रहे हैं तो एक्सरसाइज आपके लिए एक बेस्ट विकल्प हो सकता है। नियमित रूप से एक्सरसाइज के अभ्यास से हाइट को बढ़ाने में मदद मिल सकती है। साथ ही इससे किसी तरह का साइड-इफेक्ट भी नहीं होगा। आइए जानते हैं 18 साल के बाद हाइट बढ़ाने के लिए कौन सा एक्सरसाइज करें?

18 साल के बाद हाइट बढ़ाने के लिए कौन सा एक्सरसाइज करें-

किसी भी व्यक्ति की हाइट उसके जीन, लाइफस्टाइल, आयु, पोषण, स्लीप साइकल और पर्यावरण की स्थिति पर निर्भर करती है। आप कुछ एक्सरसाइज की मदद से अपनी लम्बाई को बढ़ा सकते हैं। खासतौर पर हाइट को बढ़ाने के लिए कैप्सूल या फिर किसी तरह की दवाओं का सेवन करने के बजाय नियमित रूप से एक्सरसाइज करना आपके लिए बेहतर विकल्प हो सकता है। आइए जानते हैं हाइट बढ़ाने वाले एक्सरसाइज के बारे में-

READ MORE : Congress Big Promise : कांग्रेस पार्टी का बड़ा एलान, सरकार बनने पर गृहणियों को मिलेगी हर महीने धनराशि

पेल्विक शिफ्ट एक्सरसाइज से बढ़ाएं लंबाई -

पेल्विक शिफ्ट एक्सरसाइज करने के लिए सबसे पहले फर्श पर मैट बिछाकर कंधों के बल लेट जाएं।

इसके बाद हथेलियों को नीचे की ओर रखते हुए अपनी भुजाओं फैलाएं।

अब अपने घुटनों को मोड़ें और अपने पैरों को नितंबों (Buttocks) के पास खींचें।

फिर अपनी पीठ को आर्क करें ताकि आपकी श्रोणि थोड़ी सी ऊपर उठ जाए।

इसके बाद नितंबों को टक करें, इस दौरान अपने वजन को पैरों और कंधों पर छोड़ें।

इस स्थिति में करीब 30 सेकंड तक रहें। फिर अपनी मुद्रा में वापस आ जाएं। रोजाना करीब 10 बार इसे दोहराएं।

सिंगल लेग होपिंग से बढ़ सकती है लंबाई -

इस एक्सरसाइज को करने के लिए अपने दाएं पैर को ऊपर करके बाएं पैर से करीब दस बार कूदें।

ध्यान रखें कि इस दौरान आप अपने हाथों को सीधा आसमान की ओर इशारा रखें।

इसके बाद फिर बाएं पैर को ऊपर करके दाएं पैर से करीब 10 बार उछलें।

दिन में करीब 5 बार इसका अभ्यास करें। इससे लंबाई काफी हद तक बढ़ सकती है।

बालासन पोज लंबाई बढ़ाने में कर सकता है मदद -

चाइल्ड पोज का अभ्यास करने के लिए अपने नितंबों को अपनी एड़ी से दबाते हुए फर्श पर घुटने टेकें।

इसके बाद अपने हाथों को अपनी जांघों पर रखें। अब अपने शरीर को अपनी जांघों पर नीचे करें।

इसके बाद अपनी भुजाओं को फर्श पर फैलाकर आगे की ओर झुकें।

फिर अपने माथे को फर्श पर टिकाएं। फिर अपने शरीर को आराम दें और अपनी सांस पर ध्यान दें।

कुछ समय तक इस स्थिति में रहें और फिर अपनी अवस्था में लौट आएं।

इसके बाद करीब 10 बार इसे दोहराएं। इससे लंबाई बढ़ाने में मदद मिल सकती है।

लंबाई बढ़ाने के लिए करें पप्पी पोज का अभ्यास -

पप्पी पोज का अभ्यास करने के लिए सबसे पहले योगा मैट को बिछाकर पेट के बल लेट जाएं।

इसके बाद कंधों को अपनी कलाई के ऊपर रखें। फिर कूल्हों को अपने घुटने के ऊपर रखें।

अब अपने पैर की उंगलियों को उलझाएं और अपने हाथों को कुछ इंच आगे बढ़ाएं।

फिर अपने कूल्हों को पीछे की ओर अपने पैरों के आधे हिस्से तक फैलाएं और निचले शरीर के हिस्सों में खिंचाव महसूस करें।

करीब 60 सेकंड तक इस स्थिति में रहें, फिर अपनी अवस्था में वापस आ जाएं।

यहां दी गई जानकारी सामान्य जानकारी पर आधारित है, जिसे अलग-अलग वेबसाइट के माध्यम से बनाया गया है, इस्तेमाल करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें. TCP24 इसकी पुष्टि नहीं करते

Next Story