Congress Big Promise : कांग्रेस पार्टी का बड़ा एलान, सरकार बनने पर गृहणियों को मिलेगी हर महीने धनराशि
बैंगरलुरु। Congress Big Promise : कर्नाटक के बेंगलुरु में कांग्रेस ने सोमवार को महिलाओं के लिए ‘ना नायकी’ यानी ‘मैं नेता हूं’ रैली आयोजित की। इसमें पार्टी की जनरल सेक्रेटरी प्रियंका गांधी शामिल हुईं। इस मौके पर कांग्रेस ने ऐलान किया कि अगर राज्य में कांग्रेस सत्ता में आती है तो परिवार की महिला मुखिया को हर महीने 2000 रुपए दिए जाएंगे।
Congress Big Promise : इसका ऐलान स्टेट कांग्रेस प्रेसिडेंट डीके शिवकुमार ने किया। प्रियंका ने बताया कि यह राशि सीधे महिलाओं के अकाउंट में भेजी जाएगी। इसे गृह लक्ष्मी योजना के तहत लागू किया जाएगा। आगामी चुनावों के लिए यह कांग्रेस की तरफ से दूसरा वादा है। पिछले हफ्ते भी पार्टी ने प्रजाध्वनी यात्रा के लॉन्च पर सभी घरों को 200 यूनिट बिजली फ्री देने का ऐलान किया था।
Congress Big Promise :कांग्रेस ने कहा कि इस स्कीम के जरिए वह LPG के आसमान छूते दामों और रोजाना के खर्चों के भार से महिलाओं को कुछ राहत देना चाहती है। साथ ही यह भी कहा कि कांग्रेस कर्नाटक की हर महिला को आर्थिक आजादी देना चाहती है।
कांग्रेस ने साधा भाजपा पर निशाना
प्रियंका ने इस रैली में भाजपा सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि भाजपा ने 40% कमीशन लेकर राज्य के 1.5 लाख करोड़ रुपए अपनी जेब में कर लिए हैं। यहां आपको हर काम के लिए रिश्वत देनी पड़ती है।
यहां जिंदगी बहुत महंगी हो गई है, लेकिन कोई सरकार को दोषी नहीं ठहरा रहा है। इसलिए सरकार यहां लोगों का ध्यान बेकार के विवादों में खींच रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा की पॉलिसी से कुछ ही लोगों को फायदा होता है और ये कुछ लोग अमीर से और अमीर होते जाते हैं।
