- Home
- /
- Chhattisgarh
- /
- CG News : स्वामी...
CG News : स्वामी विवेकानंद के जन्म दिवस पर निकाली जागरूकता रैली...

मनेन्द्रगढ़, एसके मिनोचा। CG News स्वामी विवेकानन्द के जन्म दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के छात्र-छात्राओं द्वारा खोंगापानी में नगर भ्रमण कर जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। जिसके शाला प्रबंधन विकास समिति के अध्यक्ष एसपी. सिंह द्वारा स्वामी विवेकान्द के छायाप्रति में माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर विवेकानन्द के जीवन पर …
मनेन्द्रगढ़, एसके मिनोचा। CG News स्वामी विवेकानन्द के जन्म दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के छात्र-छात्राओं द्वारा खोंगापानी में नगर भ्रमण कर जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। जिसके शाला प्रबंधन विकास समिति के अध्यक्ष एसपी. सिंह द्वारा स्वामी विवेकान्द के छायाप्रति में माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर विवेकानन्द के जीवन पर प्रकाश डाला गया। साथ ही विद्यालय में गणित एवं विज्ञान क्लब की प्रदर्शनी का शुभारंभ करते हुए गणित एवं विज्ञान से संबंधित माडलों का प्रदर्शन छात्र-छात्राओं द्वारा किया गया।
Read More : CG News : ऑन योर मार्क्स, गेट सेट ….गो! प्रगति मैदान में संपन्न हुई वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता…
विज्ञान प्रदर्शनी में निम्नांकित छात्र-छात्राओं का प्रदर्शन सर्वश्रेष्ठ रहा। जिसमें प्रथम स्थान- राजकुमार यादव एवं साथी कक्षा 11 वीं, द्वितीय स्थान - अमन एवं साथी कक्षा 12 वीं तृतीय स्थान अनीता एवं साथी कक्षा- 12 वीं, तृतीय स्थान - ज्योति एवं साथी कक्षा -9 वीं रहे। इसी तरह गणित क्लब में प्रथम स्थान- आर्यन एवं साथी कक्षा - 9 वीं, द्वितीय स्थान- किरण वैषणव कक्षा 10 वीं, द्वितीय स्थान - जसमीन एवं साथी कक्षा 10 वीं, तृतीय स्थान- सूर्यदीप एवं साथी कक्षा 10 वीं, तृतीय स्थान - अफराज एवं साथी कक्षा 10 वीं रहे।
Read More : CG News : छत्तीसगढ़ के 8 पुलिसकर्मी होंगे सम्मानित, गृह मंत्रालय ने की पदक की घोषणा, देखें लिस्ट
कार्यक्रम में शाला प्रबंधन एवं विकास समिति के सदस्य एस.एस दास, राजा राम कोल, विपिन चौहान, विक्रम चौहथा, कमलभान एवं मो. रसीद हासमी की उपस्थिति रही। विद्यालय की प्राचार्य मधुबाला कश्यप द्वारा समस्त अतिथियों का आभार व्यक्त किया गया। विज्ञान प्रदर्शनी कार्यक्रम के सफल अयोजन में विज्ञान क्लब प्रभारी रिंकु सिंह एवं कु. मनीषा सुराना और गणित क्लब प्रभारी मनीष कुमार गुप्ता एवं विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिका सारिता बाजपेयी, लक्ष्मी सिंह, शिखा यादव, राजेश गुप्ता और प्रीतम टोप्पो का विशेष सहयोग रहा। कार्यक्रम का सफल संचालन शिवकुमार चौधरी कार्यक्रम अधिकारी राष्ट्रीय सेवा योजना द्वारा किया गया।
