CG News : फरसगांव वन परिक्षेत्र में नए रेंजर आरएस यादव ने किया पदभार ग्रहण

रामकुमार भारद्वाज, फरसगांव। CG News वन परिक्षेत्र फरसगांव के रेंजर सीएल निर्वाण की जगह नए रेंजर रामेश्वर सिंह यादव ने पदभार ग्रहण किया। सी एल निर्वाण का प्रमोशन के बाद वह एसडीओ के पद पर पदोन्नत होकर बिलासपुर के अनुसंधान कार्यालय वन विभाग वन मंडल चले गए। उनके चले जाने के बाद वन परिक्षेत्र फरसगांव कार्यालय में उनकी जगह नए रेंजर के रूप में रामेश्वर सिंह यादव ने चार्ज लिया।

Read More : CG News : स्वामी विवेकानन्द जयंती युवा दिवस के रूप में मनाया गया, मैराथन दौड़ का हुआ आयोजन

नए रेंजर रामेश्वर सिंह यादव ने बताया की वे इससे पहले डिप्टी रेंजर के पद पर कांकेर जिले के बांधे में पदस्थ थे प्रमोशन पर वे रेंजर बनकर आए हैं। उन्होंने वन विभाग में 1994 में सर्वप्रथम वनरक्षक के पद कर ज्वाइन हुए । रामेश्वर सिंह यादव पिता स्व अमरु राम यादव सरोना ब्लॉक के ग्राम दलदली के मूल निवासी हैं ।

Back to top button