Makar Sankranti 2023 : आम आदमी को मकर संक्रांति से पहले बड़ा झटका, तिल और गुड़ की कीमतों में आई उछाल, जानें लेटेस्ट रेट
रायपुर। Makar Sankranti 2023 बीएस कुछ दिनी के पश्चात मकर संक्रांति का पर्व आने वाला हैं। इस दिन तिल और गुड़ के लड्डू बनाया और खाया जाता हैं। जिससे कारन जनवरी माह के शुरुआत से ही तिल और गुड़ की मांग बढ़ जाती हैं। लेकिन इससे पहले आम आदमी को बड़ा झटका लगा हैं। दरअसल मिली जानकारी अनुसार इनके दामों में भारी तेजी आई हैं। किराना कारोबारियों ने बताया कि माह में सफेद व काले तिल में 45-45 रुपये की बढ़ोतरी हुई है।
Read More : Makar Sankranti 2022: मकर संक्रांति पर बन रहा ये शुभ योग, तिथि को लेकर है संशय तो यहां जानें पूरी जानकारी
पिछले एक महीने में सफेद और काले तिल के दाम में 20 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है. वहीं, गुड़ के भाव में भी 5 से 10 रुपए प्रति किलो की बढ़ोतरी हुई है। मकर संक्रांति 2023 के आसपास से तिल के दाम बढ़ना शुरू हो जाते हैं, लेकिन इस बार सर्दियों की शुरुआत में यानी नवंबर के महीने में ही इसके दाम बढ़ने शुरू हो गए थे ।
व्यापारियों के अनुसार, ठंड के दिनों में लोग तिल के लड्डू खाना पसंद करते हैं। यह खाने में स्वादिष्ट होता है। ठंड में शरीर को गर्मी भी देता है। किराना व्यापारियों ने बताया कि एक महीने में सफेद और काली तिल में क्रमश: 45-45 रुपए की बढ़त देखने को मिली है। काली तिल 170-80 रु. किलो और सफेद तिल की कीमत 200 से 210 रु. किलो पहुंच गई है।
