Begin typing your search above and press return to search.
Breaking News

CG Breaking : कोविड के बढ़ते मामलों के कारण स्कूल, कॉलेजों में 5 फरवरी तक छुट्टी! आदेश हुआ वायरल...

Sharda Kachhi
9 Jan 2023 6:45 AM GMT
Promotion Breaking
x

रायगढ़। कलेक्टर के फर्जी लैटर पेड़ पर किसी शरारती तत्व ने स्कूलों में अवकाश के आदेश जारी कर दिए। सोशल मीडिया में यह आदेश तैरने भी लगा। जिससे कई स्कूलों में भ्रम की स्थिति निर्मित हो गई। कलेक्टर रानू साहू के संज्ञान में यह लैटर आने पर उन्होंने कार्यवाही के निर्देश दिए हैं। READ …

Promotion Breaking

रायगढ़। कलेक्टर के फर्जी लैटर पेड़ पर किसी शरारती तत्व ने स्कूलों में अवकाश के आदेश जारी कर दिए। सोशल मीडिया में यह आदेश तैरने भी लगा। जिससे कई स्कूलों में भ्रम की स्थिति निर्मित हो गई। कलेक्टर रानू साहू के संज्ञान में यह लैटर आने पर उन्होंने कार्यवाही के निर्देश दिए हैं।

READ MORE : Today Weather Update : नहीं रुक रहा ठण्ड का कहर, 8 जिलों में लगातार जारी शीतलहर, प्रशासन ने आगमी आदेश तक स्कूल बंद रखने के दिए निर्देश, अलर्ट जारी…

आज सुबह विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफार्म में कलेक्टर कार्यालय रायगढ़ का एक फर्जी आदेश वायरल हो रहा है। जिसमें कोविड के बढ़ते मामलों के कारण स्कूलों में 9 जनवरी से 5 फरवरी तक छुट्टी किए जाने का उल्लेख किया गया है। कलेक्टर रानू साहू ने इसे गंभीरता से लेते हुए पूरे मामले की जांच कर संबंधित के विरुद्ध कार्यवाही करने के निर्देश दिए हैं। जिला शिक्षाधिकारी बी बाखला ने बताया कि ऐसा कोई आदेश जारी नही किया गया है। उन्होंने कहा कुछ शरारती तत्वों द्वारा पूर्व में कोविड काल के दौरान जिले के पूर्व कलेक्टर श्री भीम सिंह द्वारा जारी आदेश में छेड़छाड़ कर इसे वायरल किया जा रहा है। उन्होंने सभी पालकों और स्कूल प्रबंधन से अपील की है कि इस आदेश को नजरंदाज करें।

Next Story