Begin typing your search above and press return to search.
Main Stories

Vastu Tips For Door : घर के मेन डोर रखें ये लाभकारी वस्तुएं, खुल जाएंगे तरक्की के द्वार

naveen sahu
8 Jan 2023 2:58 AM GMT
Vastu Tips For Door
x

नई दिल्ली। Vastu Tips For Door : कई बार हमें अपनी मेहनत के अनुरूप फल नहीं मिलता है, जिससे हम परेशान हो जाते हैं। वहीं कई बार बेवजह धन भी खर्च हो जाता है। इस संबंध में वास्तुशास्त्र में बताया गया है कि घर में वास्तु दोष होने पर परिवार की तरक्की में रुकावटें आती …

Vastu Tips For Door

नई दिल्ली। Vastu Tips For Door : कई बार हमें अपनी मेहनत के अनुरूप फल नहीं मिलता है, जिससे हम परेशान हो जाते हैं। वहीं कई बार बेवजह धन भी खर्च हो जाता है। इस संबंध में वास्तुशास्त्र में बताया गया है कि घर में वास्तु दोष होने पर परिवार की तरक्की में रुकावटें आती हैं और धन भी नहीं टिकता। आप वास्तु से जुडी हुई छोटी-छोटी बातें ध्यान में रखकर जीवन में सुख-समृद्धि और तरक्की प्राप्त कर सकते हैं।

वास्तु शास्त्र के अनुसार कुछ चीजों के मुख्य दरवाजे पर होने से सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। इनके मुख्य दरवाजे पर होने से नकारात्मकता दूर होती है और परिवार में सुख-समृद्धि आती है। तो चलिए जानते हैं वास्तु के आसान से उपाय जिसको करने से आपका घर धन-धान्य से भरा रहेगा।

Read More : Vastu Tips : अच्छा नहीं चल रहा है व्यापार और दांपत्य जीवन, तो अपनाये सिन्दूर से जुड़े कुछ सरल उपाय, जीवन भर जायेगा खुशियों से…

मुख्य द्वार पर लगाएं तांबे का सूर्य

माना जाता है कि घर के मेन डोर पर सूर्य देव (Lord Shani) की प्रतिमा लगाना शुभ होता है। बाजार से तांबे का सूर्य प्रतिम लेकर अपने घर के मुख्य दरवाजे के ऊपर लगाएं। सूर्य ग्रहों का राजा है। आते-जाते समय सूर्य प्रतिमा के दर्शन कर सुख-समृद्धि के लिए प्रार्थना भी करें। इससे सभी ग्रहों के दोष दूर होंगे और घर में पॉजिटिविटी भी बनी रहेगी। ये उपाय आपकी हर परेशानी दूर कर सकता है।

गणेशजी का चित्र घर के मुख्य द्वार पर लगाने से बनेगे सफलता के योग

अगर घर में कोई भी वास्तु दोष हो तो मुख्य दरवाजे के ऊपर भगवान श्रीगणेश का चित्र या टाइल्स इस प्रकार लगवाएं की उनकी पीठ बाहर की तरफ हो और मुख अंदर की ओर। ऐसा करने से आपकी घर में दरिद्रता प्रवेश नहीं कर पाएगी और आपको हर काम में सफलता मिलने के योग भी बनेंगे।

Read More : Vastushastra : कहीं बर्बादी की ओर तो नहीं खुलता आपके घर का दरवाजा? जानें वास्तु के अनुसार किस दिशा में होना चाहिए घर का मुख्यद्वार…

घर के दरवाजे पर दोनों तरफ शमी का पौधा रखें

वास्तु शास्त्र के मुताबिक़, घर के मुख्य दरवाजे के दोनों तरफ शमी का पौधा रखना शुभ माना जाता है। शमी को दो पौधे घर के मेन डोर के दोनों और लगाएं और रोज इनमें पानी डाले। इससे आपका बुरा समय टल जाएगा और नकारत्मक ऊर्जा घर में प्रवेश नहीं कर पाएगी। रोज इन पौधों में पानी डालने से आपका गुड लक भी बढ़ता जाएगा। मान्यता के मुताबिक शमी का पौधा शनिदेव से संबधित है।

मां लक्ष्मी के पैर के चिन्ह

वास्तु शास्‍त्र के अनुसार आप घर के मुख्य दरवाजे पर लक्ष्मी जी के पैर के चिन्ह बना सकते हैं। इससे घर में धन-दौलत और समृद्धि आती है। रोली से लक्ष्मी जी के पैर बनाना बहुत ही शुभ माना जाता है।

इन शुभ चिह्न से होगा फायदा

वास्तु शास्त्र के मुताबिक नकारात्मक ऊर्जा से बचने के लिए घर के मुख्य दरवाजे के दोनों तरफ शुभ-लाभ लिखना चाहिए। ये बहुत शुभ माना जाता है।

Next Story