Begin typing your search above and press return to search.
Main Stories

Bharat Jodo Yatra : भारत जोड़ो यात्रा का आज 114वां दिन, राहुल गांधी ने डोडवा-तरावड़ी क्रॉसिंग से शुरू की आज की पदयात्रा

naveen sahu
8 Jan 2023 3:24 AM GMT
Bharat Jodo Yatra
x

हरियाणा। Bharat Jodo Yatra : सांसद राहुल गांधी ने आज की पदयात्रा डोडवा-तरावड़ी क्रॉसिंग से शुरू की। आज भारत जोड़ो यात्रा का आज 114वां दिन है। राहुल गांधी की इस यात्रा का खूब रिस्पॉन्स मिल रहा हैं। यात्रा के दौरान राहुल गांधी कभी किसी बच्चे को दुलारते तो कभी किसी बच्चे को कंधे पर उठाए …

Bharat Jodo Yatra

हरियाणा। Bharat Jodo Yatra : सांसद राहुल गांधी ने आज की पदयात्रा डोडवा-तरावड़ी क्रॉसिंग से शुरू की। आज भारत जोड़ो यात्रा का आज 114वां दिन है। राहुल गांधी की इस यात्रा का खूब रिस्पॉन्स मिल रहा हैं। यात्रा के दौरान राहुल गांधी कभी किसी बच्चे को दुलारते तो कभी किसी बच्चे को कंधे पर उठाए पैदल चलते दिखाई देते है।

Read More : Bharat Jodo Yatra : भारत जोड़ो यात्रा को पूरे हुए 113 दिन, कोहंड गांव निकली आज की पदयात्रा…

राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा की एक और तस्वीर सुर्खियों में है। राहुल गांधी की ये तस्वीर उनके पशुओं से प्यार को दर्शा रही है। भारत जोड़ो यात्रा के दौरान हरियाणा की ये तस्वीर है राहुल गांधी के एक पालतू डॉगी के साथ चलने की। ये तस्वीर भी खूब चर्चा में है। कोई इसकी तारीफ कर रहा है तो कोई तंज कस रहा है।

बताया जा रहा है कि राहुल गांधी के साथ भारत जोड़ो यात्रा में जो पालतू डॉगी नजर आ रहा है, वह उनकी बहन प्रियंका गांधी का है। प्रियंका गांधी अपने पालतू डॉगी लूना को परिवार के सदस्य की तरह मानती हैं। प्रियंका गांधी ने अपने पालतू डॉगी की तस्वीर भी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर की है। प्रियंका गांधी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से राहुल गांधी के साथ चलते लूना की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा कि किडनैप कर लिया।

Next Story