Begin typing your search above and press return to search.
Main Stories

Bharat Jodo Yatra : भारत जोड़ो यात्रा को पूरे हुए 113 दिन, कोहंड गांव निकली आज की पदयात्रा...

Sharda Kachhi
7 Jan 2023 4:23 AM GMT
Bharat Jodo Yatra : भारत जोड़ो यात्रा को पूरे हुए 113 दिन, कोहंड गांव निकली आज की पदयात्रा...
x

हरियाणा। कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा लगातार जारी है, आज पदयात्रा का 113 वां दिन है. राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा आज घरौंडा के कोहंड गांव से शुरू होगी। जिसके बाद 11 बजे अपर्णा हॉस्पिटल मधुबन में ठहराव होगा और 3 बजे से डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल से पदयात्रा दोबारा से शुरू होगी। इस …

Bharat Jodo Yatra

हरियाणा। कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा लगातार जारी है, आज पदयात्रा का 113 वां दिन है. राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा आज घरौंडा के कोहंड गांव से शुरू होगी। जिसके बाद 11 बजे अपर्णा हॉस्पिटल मधुबन में ठहराव होगा और 3 बजे से डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल से पदयात्रा दोबारा से शुरू होगी। इस दौरान भारी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहेंगे। बता दें कि यूपी में कांग्रेस ने राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में शिरकत करने के लिए गैर-बीजेपी दलों को न्योता भेजा था. अखिलेश यादव से लेकर मायावती तक ने राहुल की पहल का स्वागत किया, लेकिन यात्रा से दूरी बनाए रखी. जयंत चौधरी खुद नहीं आए, लेकिन उन्होंने अपनी पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं को भेजा.

आने वाले दिनों में ये यात्रा हरियाणा से होती हुई पंजाब और फिर आख़िर में जम्मू-कश्मीर पहुँचेगी. पिछले चार महीनों में राहुल गांधी की इस यात्रा की वजह से भारतीय मीडिया में उनकी पार्टी से जुड़ी ख़बरें सुर्खियों में रहीं. भारत की सबसे पुरानी राजनीतिक पार्टी कांग्रेस की इस पद यात्रा में विदेशी मीडिया ने भी रुचि दिखाई है.

Next Story