Begin typing your search above and press return to search.
Main Stories

Sania Mirza Retirement : सानिया मिर्जा ने किया संन्यास का ऐलान, भारत की टेनिस स्टार इस दिन खेलगी अपना आखिरी मैच...

Sharda Kachhi
7 Jan 2023 4:10 AM GMT
Sania Mirza Retirement
x

Sania Mirza Retirement : भारत की स्टार महिला टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा ने संन्यास की घोषणा कर दी है। ऑस्ट्रेलियन ओपन खेलने पहुंचीं सानिया ने कहा है कि इस साल ऑस्ट्रेलियन ओपन और दुबई टेनिस चैंपियनशिप के बाद वह टेनिस को अलविदा कह देंगी। यानी अगले कुछ महीनों में वह आखिरी बार कोर्ट पर दिखेंगी। …

Sania Mirza Retirement Sania Mirza Retirement : भारत की स्टार महिला टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा ने संन्यास की घोषणा कर दी है। ऑस्ट्रेलियन ओपन खेलने पहुंचीं सानिया ने कहा है कि इस साल ऑस्ट्रेलियन ओपन और दुबई टेनिस चैंपियनशिप के बाद वह टेनिस को अलविदा कह देंगी। यानी अगले कुछ महीनों में वह आखिरी बार कोर्ट पर दिखेंगी।

सानिया मिर्जा ने कहा है कि वह अगले महीने दुबई टेनिस चैंपियनशिप के बाद 36 साल की उम्र में अपने करियर को अलविदा कह देंगी। चोट के कारण उनकी 2022 की रिटायरमेंट योजनाओं में देरी हुई थी। यूएस ओपन में चोट की वजह से नहीं खेलने के बाद सानिया ने इसकी घोषणा की थी।

READ MORE :Vastu Tips For Rose Flower : गुलाब के फूल से जुड़ा होता है किस्मत का कनेक्शन, बस अपनाये यह सिंपल वास्तु टिप्स और अपने जीवन को बनाएं खुशबूदार और सुख समृद्धि से भरा हुआ…

सानिया मिर्जा और शोएब मलिक के तलाक की आई थी खबर-

सानिया मिर्जा की शादी पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक के साथ हुई है। पिछले साल नवंबर महीने में शोएब मलिक से तलाक की खबरें आईं थी। हालांकि उन दोनों की ओर से इस पर कुछ नहीं कहा गया था। बाद में सानिया ने शोएब मलिक के साथ एक फोटो भी शेयर किया।

Next Story