Begin typing your search above and press return to search.
Main Stories

Vastu Tips : क्या आपने भी घर में रखा मोर पंख, पर हो सकता है ये बड़ा नुकसान, जानिये क्या कहता है वास्तु शास्त्र...

Sharda Kachhi
5 Jan 2023 2:27 AM GMT
Vastu Tips
x

नई दिल्ली, Vastu Tips : वास्तु शास्त्र मैं विश्वास रखने बालों के लिए हर चीज महत्वपूर्ण होता है चाहे वह घर के समाने का समान का रखरखाव हो या कोई अन्य चीज उनके लिए हर बात महत्वपूर्ण होती है, वास्तु शास्त्र में यह भी बताया गया है कि घर की किस दिशा में मोर पंख …

Vastu Tips

नई दिल्ली, Vastu Tips : वास्तु शास्त्र मैं विश्वास रखने बालों के लिए हर चीज महत्वपूर्ण होता है चाहे वह घर के समाने का समान का रखरखाव हो या कोई अन्य चीज उनके लिए हर बात महत्वपूर्ण होती है, वास्तु शास्त्र में यह भी बताया गया है कि घर की किस दिशा में मोर पंख रखना चाहिए। अगर मोर पंख को गलत दिशा में रखा है, तो हानि और परेशानियां भी होने की मान्यता है। आइए जानते हैं कि मोर पंख को घर की किस दिशा में रखा लाभप्रद और किस दिशा में रखने से हानि होने की मान्यता है।

मोर पंख का महत्व

वास्तु और ज्योतिष शास्त्र के अनुसार मोर पंख को घर में रखने के कई महत्व और फायदे हैं। मान्यता है कि जिस जातक पर राहु की महादशा चल रही हो उसके अपने कमरे में देवी सरस्वती के पास मोर पंख रखना लाभकारी होता है। वहीं मंदिर में देवी-देवताओं को हवा देने के लिए भी मोर पंख का उपयोग किया जाता है। मोर पंख घर में रखना बहुत ही शुभ माना गया है। कृष्ण मंदिर में मोर पंख चढ़ाने से सफलता प्राप्त होने की मान्यता है।

READ MORE : Vastu Tips For 2023 Calendar : 2023 का कैलेंडर घर लाने से पहले जान ले ये जरुरी बातें, खरीदते समय न करें ये गलतियां, पूरा साल हो सकता है बर्बाद…

पूजा घर में नहीं रखना चाहिए मोर पंख

वास्तु शास्त्र के अनुसार पूजा घर या पूजा स्थल पर कभी भी मोर पंख नहीं रखना चाहिए। इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा नहीं आने की मान्यता है।

घर के उत्तर-पूर्व दिशा में नहीं रखना चाहिए मोर पंख

घर के उत्तर-पूर्व दिशा में कभी भी मोर पंख नहीं रखना चाहिए। इससे आर्थिक हानि होने की मान्यता है। वहीं घर में नकारात्मक ऊर्जा भी आने लगती है। इसलिए मोर पंख को हमेशा घर के दक्षिण-पश्चिम दिशा में रखना चाहिए।

धन स्थान पर नहीं रखना चाहिए मोर पंख

मोर पंख को कभी भी धन स्थान पर नहीं रखना चाहिए। मोर पंख को मां सरस्वती की फोटो के सामने भी रखना शुभ बताया गया है। इससे राहु दोष खत्म होने की मान्यता है।

टीप :- इस खबर में दी गई सभी जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं, इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है. इसे सामान्य जनरुचि को ध्यान में रखकर यहां प्रस्तुत किया गया है, जिसे अलग-अलग वेबसाइट के माध्यम से बनाया गया है, TCP 24 इसकी पुष्टि नहीं करता है, अधिक जानकारी के लिए एक्सपर्ट या ज्योतिषी से सलाह ले.

Next Story