Begin typing your search above and press return to search.
Main Stories

New Year 2023 : भारत में नए साल आने में कुछ घंटे बांकी, लेकिन इन देशों न्यू ईयर पार्टी स्टार्ट, जमकर की जा रही आतिशबाजी, देखें तस्वीरें

naveen sahu
31 Dec 2022 3:44 PM GMT
New Year 2023
x

नई दिल्ली। New Year 2023 आज साल 2022 का आखिरी दिन नहीं। वहीं बस कुछ घंटों के इन्तजार के बाद नए साल का नया अध्याय जुड़ने वाला हैं। लेकिन दुनिया के कई देश ऐसे हैं जहां नए साल का जश्न मनाना शुरू हो गया हैं। प्रशांत द्वीप के देश सामोआ, टोंगा, किरिबाती उन देशों में …

New Year 2023

नई दिल्ली। New Year 2023 आज साल 2022 का आखिरी दिन नहीं। वहीं बस कुछ घंटों के इन्तजार के बाद नए साल का नया अध्याय जुड़ने वाला हैं। लेकिन दुनिया के कई देश ऐसे हैं जहां नए साल का जश्न मनाना शुरू हो गया हैं। प्रशांत द्वीप के देश सामोआ, टोंगा, किरिबाती उन देशों में से हैं, जहां दुनिया में सबसे पहले नए साल का स्वागत होता है। इसके बाद अन्य देश इसकी खुमारी में डूबते जाते हैं।

इन देशों के बाद दूसरा नंबर न्यूजीलैंड का है, जहां करीब एक घंटे बाद नए साल का स्वागत होता है। शनिवार को यहां के लोगों ने न्यू ईयर का स्वागत जोर-शोर से किया। यहां पटाखे फोड़कर जश्न मनाया गया।

Read More : New Year 2023 : नए साल के जश्न को लेकर गाइडलाइन जारी, पार्टी करने से पहले अनुमति लेना अनिवार्य, पढ़े पूरी खबर

दुनियाभर में नए साल की शुरुआत 31 दिसंबर से 1 जनवरी के बीच की रात में होती है। हालांकि, सभी जगह इसका समय अलग-अलग होता है। यही वजह है कि कई देशों में नए साल के शुरू होने के समय में घंटों का अंतर होता है। बात करें सबसे पहले नए साल का स्वागत करने वाले देश की तो ओशिआनिया (ऑस्ट्रेलिया), टोंगा और समोआ में सबसे पहले नए साल का आगमन होता है। भारतीय समय के मुताबिक इन जगहों पर 31 दिसंबर की शाम 3:30 बजे नया साल शुरू होता है।

भारत समेत अन्य देशों में नए साल का जश्न
रात 11 बजे से म्यांमार, साढ़े 11 बजे बांग्लादेश, 11:45 मिनट पर नेपाल और ठीक 12 बजे भारत व श्रीलंका में नए साल का जश्न मनाया जाता है। रात एक बजे पाकिस्तान में नए साल का स्वागत होता है। इसके अलावा एक जनवरी को सुबह 11:30 से अमेरिका में नए साल का जश्न होता है।

Next Story