Begin typing your search above and press return to search.
Chhattisgarh

Top-5 Cricket Teem 2022 : ये है साल 2022 में सबसे ज्यादा मैच जीतने वाली 5 टीमें, टी-20 वर्ल्ड कप विजेता इंग्लैंड नंबर-3 पर काबिज, भारतीय टीम का स्थान जानकर आपको नहीं होगा यकीन

naveen sahu
30 Dec 2022 4:29 PM GMT
Top-5 Cricket Team 2022
x

नवीन कुमार साहू, रायपुर। Top-5 Cricket Teem 2022 साल 2022 अपने अंत पर आ चुका है। यह पूरा साल क्रिकेट प्रेमियों के लिए उतर-चढ़ाव भरा रहा। साल 2022 में खेल की दुनिया में कई सारे यादगार परफॉरमेंस देखने को मिले हैं। क्रिकेट के लिए ये साल भले ही बहुत अच्छा न रहा हो पर कुछ ऐसे …

Top-5 Cricket Team 2022

नवीन कुमार साहू, रायपुर। Top-5 Cricket Teem 2022 साल 2022 अपने अंत पर आ चुका है। यह पूरा साल क्रिकेट प्रेमियों के लिए उतर-चढ़ाव भरा रहा। साल 2022 में खेल की दुनिया में कई सारे यादगार परफॉरमेंस देखने को मिले हैं। क्रिकेट के लिए ये साल भले ही बहुत अच्छा न रहा हो पर कुछ ऐसे प्रदर्शन रहें है जो काबिल-ए-तारीफ हैं। इस साल विराट कोहली ने अपने अपने 3 साल के शतकों का सूखा टी-20 वर्ल्ड कप में ख़त्म किया। वहीं साल के अंत में ODI में भी सेंचुरी जमाई।

Top-5 Cricket Teem 2022 : इसके आलावा द वाल की उपाधि पा चुके चेतेश्वर पुजारा ने 1443 दिन बाद बांग्लादेश के ख़िलाफ़ पहले टेस्ट मैच की दूसरी पारी में शतक मारा। ये उनका 19वां टेस्ट शतक था। पहली इसके अलावा, शुभमन गिल ने भी अपने टेस्ट शतकों का खाता खोल दिया। इससे कुछ दिन पीछे चले तो युवा ओपनर बल्लेबाज ईशान किसान ने ODI में दोहरा शतक ठोककर आगामी वर्ल्ड कप के लिए अपनी दावेदारी पेश की। लेकिन आज हम भारतीय टीम के प्रदर्शन की नहीं बल्कि साल 2022 के तीनों फॉर्मेट में सबसे ज्यादा मैच जीतने वाली टॉप-5 टीमों की बात करने जा रहे हैं।

Read More : CG Cricketer in IPL : आईपीएल में रंग जमाते दिखेंगे छत्तीसगढ़ के 2 क्रिकेटर, एक को चेन्नई तो दूसरे को इस टीम ने खरीदा, जानें कितने की लगी बोली

5. पाकिस्तान

नंबर 5 पर हमरा पड़ोसी मुकल पाकिस्तान हैं। पाकिस्तान का साल भी उतार-चढ़ाव से परिपूर्ण रहा। पाक एशिया कप और वर्ल्ड कप दोनों के फाइनल में पहुंची जरूर लेकिन तितल अपने नाम नहीं कर पाई। इसके आलावा ऑस्ट्रिया और इंग्लैंड से अपने घर पर हार का सामना करना पड़ा। इस साल पाकिस्तान ने 45 मैच खेले जिसमें से 23 मुकाबले अपने नाम किए।

4. न्यूजीलैंड

Top-5 Cricket Teem 2022 : चौथे पायदान पर कीवियों का कब्ज़ा हैं। केन विलियम्सन की कप्तानी में न्यूजीलैंड साल कुछ अच्छा नहीं रहा। पिछले साल की वर्ल्डकप फाइनलिस्ट और वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियन होने के बाद भी इस साल ज्यादा कमाल नहीं दिखा पाई। इस साल कीवी टीम ने 46 मैच खेले जिसमे से 27 मैच अपने नाम किए।

3. इंग्लैंड

नंबर-3 पर वर्ल्ड चैम्पियन इंगलैंड अपने पैर जमाए हुए हैं। इंग्लैंड ने इस साल तीनों फॉर्मेट में जबरदस्त खेल का प्रदर्शन किया हैं। इस टीम ने तीनों पोर्मेट में खेल को आतिशी बनाने का काम किया हैं। इंग्लिश टीम ने साल 2022 में कुल 54 मैच खेले हैं जिनमे से 29 में जीत हासिल की हैं।

2. ऑस्ट्रेलिया

Top-5 Cricket Teem 2022 : ऑस्ट्रेलिया की टीम इस साल सबसे ज्यादा मैच जीतने वाली दूसरी टीम हैं। टीम ने साल के शुरू से ही अच्छे खेल का प्रदर्शन किया हैं। हालाँकि टी-20 वर्ल्ड 2022 की मेजबानी करते हुए टूर्नामेंट के सेमीफइनल में पहुंचने में नाकाम रहीं। लेकिन टेस्ट टीम ने जबरदस्त कमाल दिखाया और वर्तमान में टेस्ट वर्ल्ड चैम्पियन की अंक तालिका में पहले पायदान पर काबिज हैं। कंगारू टीम ने इस साल कुल 30 मुकाबले जीते हैं।

Read More : Intl Cricket In Raipur : रायपुर में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच की तैयारियां शुरू, छत्तीसगढ़ क्रिकेट एसोसिएशन के प्रतिनिधियों और कलेक्टर-एसएसपी की प्रारंभिक बैठक

1. इंडिया

Top-5 Cricket Teem 2022 :

Top-5 Cricket Teem 2022 : टीम की कप्तानी हो या ज्यादा से ज्यादा खिलाड़ियों को आजमाने की बात हो भारतीय टीम इस साल ख़फ़ी सुर्ख़ियों में रही। बावजूद इसके टीम का परपॉर्मेन्स मिलाजुला रहा। भारतीय टीम एशिया कप के फाइनल में भी नहीं पहुंच पाई थी वहीं वर्ल्ड कप के सेमीफइनल मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा था और साल के अंत होते होते बांग्लादेश से भी ODI सीरीज भी गवा बैठी। इसके बाद भारतीय टीम साल 2022 में सबसे ज्यादा मैच जीतने वाली वाली नंबर-1 टीम रही हैं। टीम इंडिया ने अलग-अलग कप्तानों के नेतृत्व में कुल 71 मैच खेले हैं जिनमे से 46 मुकाबलों में विपक्षी टीमों को धूल चटाई हैं।

Next Story