Begin typing your search above and press return to search.
Entertainment News

CG Cricketer in IPL : आईपीएल में रंग जमाते दिखेंगे छत्तीसगढ़ के 2 क्रिकेटर, एक को चेन्नई तो दूसरे को इस टीम ने खरीदा, जानें कितने की लगी बोली

naveen sahu
24 Dec 2022 10:33 AM GMT
CG Cricketer in IPL
x

रायपुर। CG Cricketer in IPL : आईपीएल 2023 की तैयारियां जोरो पर हैं। इसी बीच मिनी ऑक्शन भी संपन्न हो चुका हैं। जिसमें कई खिलाड़ियों पर जमकर पैसों की बारिश हुई हैं तो कई दिग्गजों पर बोली भी नहीं लगी। वहीं इस ऑक्शन में छत्तीसगढ़ के दो क्रिकेटरो को फ्रेंचाइजी ने ख़रीदा हैं। हरप्रीत सिंह …

CG Cricketer in IPL

रायपुर। CG Cricketer in IPL : आईपीएल 2023 की तैयारियां जोरो पर हैं। इसी बीच मिनी ऑक्शन भी संपन्न हो चुका हैं। जिसमें कई खिलाड़ियों पर जमकर पैसों की बारिश हुई हैं तो कई दिग्गजों पर बोली भी नहीं लगी। वहीं इस ऑक्शन में छत्तीसगढ़ के दो क्रिकेटरो को फ्रेंचाइजी ने ख़रीदा हैं। हरप्रीत सिंह भाटिया और अजय मंडल आईपीएल के 16वें सीजन में खरीदे गये हैं। हरप्रीत को पंजाब किंग्स ने 40 लाख रुपए में और अजय मंडल को चेन्नई सुपर किंग्स ने 20 लाख रुपए की बेस प्राइज में टीम में खरीदा गया है।

बता दें कि, आक्शन लिस्ट में छत्तीसगढ़ के ऑलराउंडर शशांक सिंह जो पिछले सीजन सनराइजर्स हैदराबाद के खेमे का हिस्सा थे। हालांकि, प्रर्दशन अच्छा नहीं होने के चलते उन्हें रिलीज कर दिया। अमनदीप खरे, शुभम अग्रवाल और बॉलर रवि किरण जैसे खिलाड़ी ऑक्शन लिस्ट में थे। लेकिन किसी ने इनकी बोली नहीं लगायी।

Read More : IPL-2023 Auction : सैम करन पर हुई पैसों की बारिश, पंजाब किंग्स ने 18.5 करोड़ में खरीदा, बेन स्टोक्स पर भी धोनी की सेना ने जमकर लगाई बोली

आपको बता दें कि हरप्रीत इसके पहले पुणे वॉरियर्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए मध्यप्रदेश से चुने गए हैं, लेकिन अजय मंडल पहली बार दमखम दिखाएंगे। दोनों ही खिलाड़ियों ने मुश्ताक अली ट्रॉफी और विजय हजारे में प्रदर्शन के दम पर ऑक्शन क्वालीफाई किया। वहीं, छत्तीसगढ़ क्रिकेट संघ ने 13 लोगों के नाम इस सीजन के लिए भेजे थे।

IPL 2022 की बात करें तो इसमें छत्तीसगढ़ के शशांक को सनराइजर्स हैदराबाद की टीम से खेलने का मौका मिला था। गुजरात टाइटंस के खिलाफ हुए मुकाबले में छक्कों की हैट्रिक लगाकर शशांक ने ऐतिहासिक पारी खेली। 8 महीने पहले आईपीएल 2022 में अपना पहला मैच खेल रहे शशांक सिंह ने 20वें ओवर में दुनिया के तेज और शानदार बॉलर्स में शुमार लोकी फर्ग्यूसन की आखिरी तीन गेंद पर लगातार तीन छक्के जड़े। शशांक ने छह गेंदों पर 25 रन बनाए थे।

Next Story