Begin typing your search above and press return to search.
Main Stories

Big Breaking : इस भारतीय क्रिकेटर की कार का एक्सीडेंट, हादसे में गंभीर रूप से घायल, रेलिंग से टकराई BMW में लगी आग

viplav
30 Dec 2022 3:41 AM GMT
Big Breaking
x

नई दिल्ली। Big Breaking : भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ी (Indian Cricketer) ऋषभ पंत (Rishabh Pant) की कार का दिल्‍ली (Delhi) से घर लौटते समय बड़ा एक्सीडेंट हो गया। रुड़की के नारसन बॉर्डर पर हम्मदपुर झाल के पास मोड पर पंत की कार कर एक्सीडेंट (Rishabh BMW Car Accident) हुआ। ऋषभ को दिल्‍ली रेफर किया …

नई दिल्ली। Big Breaking : भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ी (Indian Cricketer) ऋषभ पंत (Rishabh Pant) की कार का दिल्‍ली (Delhi) से घर लौटते समय बड़ा एक्सीडेंट हो गया। रुड़की के नारसन बॉर्डर पर हम्मदपुर झाल के पास मोड पर पंत की कार कर एक्सीडेंट (Rishabh BMW Car Accident) हुआ। ऋषभ को दिल्‍ली रेफर किया गया है। वहां उनकी प्‍लास्टिक सर्जरी की जाएगी। खानपुर विधायक उमेश कुमार उनका हाल जानने अस्पताल पहुंचे।

Big Breaking : डॉक्‍टरों के मुताबिक ऋषभ पंत के माथे और पैर में चोट आई है। सक्षम हॉस्पिटल के चेयरमैन डॉ सुशील नागर ने बताया कि फिलहाल ऋषभ पंत की हालत स्थिर बनी हुई है, उनको रुड़की से दिल्ली रेफर किया जा रहा है।

Read More : Brand ambassador Rishabh Pant : गुरु के राह में चेला, धोनी के बाद ऋषभ पंत को मिली बड़ी जिम्मेदारी, इस राज्य के बने ब्रांड एम्बेसडर

Big Breaking : प्रत्‍यक्षदशिर्यों के मुताबिक ऋषभ की कार रेलिंग से जा टकराई, जिसके बाद कार में आग लग गई। बड़ी मुश्किल से आग पर काबू पाया गया गया। वहीं हादसे गंभीर रूप से घायल ऋषभ पंत को दिल्ली रोड स्थित सक्षम अस्पताल में भर्ती कराया गया। मिली जानकारी के अनुसार ऋषभ पंत कार से सवार होकर दिल्ली से रुड़की की ओर आ रहे थे।

Big Breaking : बता दें कि ऋषभ पंत का घर रुड़की में है। जब उनकी कार नारसन कस्बे में पहुंची तो यह अनियंत्रित होकर रेलिंग और खंभों को तोड़ते हुए पलट गई। इसके बाद उनकी कार में भीषण आग लग गई। तब तक गांव वाले और पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। आनन-फानन क्रिकेटर ऋषभ पंत को दिल्ली रोड स्थित सक्षम अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां से उन्‍हें दिल्‍ली रेफर कर दिया गया है।

viplav

viplav

    Next Story