Begin typing your search above and press return to search.
Article

Brand ambassador Rishabh Pant : गुरु के राह में चेला, धोनी के बाद ऋषभ पंत को मिली बड़ी जिम्मेदारी, इस राज्य के बने ब्रांड एम्बेसडर

naveen sahu
11 Aug 2022 3:06 AM GMT
Rishabh Pant
x

दिल्ली। अपने घातक बल्लेबाजी से विरोधियों के पसीने छुड़ा देने वाले तूफानी बल्लेबाज Rishabh Pant को बड़ी जिम्मेदारी सौपी गई हैं। पंत को उत्तराखंड सरकार ने अपने राज्य का ब्रांड एम्बेसडर नियुक्त किया है। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ट्वीट कर यह ऐलान किया। साथ ही पुष्कर सिंह धामी गुरुवार को नई …

Rishabh Pant

दिल्ली। अपने घातक बल्लेबाजी से विरोधियों के पसीने छुड़ा देने वाले तूफानी बल्लेबाज Rishabh Pant को बड़ी जिम्मेदारी सौपी गई हैं। पंत को उत्तराखंड सरकार ने अपने राज्य का ब्रांड एम्बेसडर नियुक्त किया है। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ट्वीट कर यह ऐलान किया। साथ ही पुष्कर सिंह धामी गुरुवार को नई दिल्ली के उत्तराखंड सदन में ऋषभ पंत का सम्मान भी करने जा रहे हैं।

Read More : sports news : इस क्रिकेटर ने Rishabh Pant को बनाया ठगी का शिकार, करोड़ रुपए किए गोलमाल, जानिए क्या है पूरा मामला

बता दें, ऋषभ पंत मूल रूप से उत्तराखंड के ही निवासी हैं। वह हरिद्वार जिले के रुड़की में पले बड़े हैं और वहीं उनकी शिक्षा हुई थी। वह रणजी दिल्ली से खेलते थे। इससे पहले पंत के गुरु महेंद्र सिंह धोनी भी इस राज्य के ब्रांड एम्बेसडर रह चुके हैं।

पुष्कर सिंह धामी ने ट्वीट में लिखा, प्रदेश सरकार ने देवभूमि के सपूत एवं भारतीय क्रिकेट टीम के प्रतिभावान खिलाड़ी ऋषभ पंत को उत्तराखण्ड के युवाओं को खेलकूद एवं जन स्वास्थ्य के प्रति प्रोत्साहित किए जाने के उद्देश्य से "राज्य ब्रांड एम्बेसडर" नियुक्त करने का निर्णय लिया है। आपको हार्दिक शुभकामनाएं।'

Next Story