Begin typing your search above and press return to search.
Crime News

UP Crime : युवक का भाभी से अवैध संबंध, पत्नी को मना करना पड़ा महंगा, गंवाई अपनी जान...

Rohit Banchhor
27 Dec 2022 4:22 PM GMT
UP Crime
x

फर्रूखाबाद। UP Crime जिले के कमालगंज थाना क्षेत्र में एक युवक का उसकी भाभी से अवैध संबंध था। पत्नी ने जब इसका विरोध किया तो उसने अपनी पत्नी का गला घोंटकर हत्या कर दी। वारदात के बाद से आरोपी फरार है। जिसकी पुलिस पतासाजी कर रही है। Read More : UP Crime : लाल चंदन की …

UP Crime

फर्रूखाबाद। UP Crime जिले के कमालगंज थाना क्षेत्र में एक युवक का उसकी भाभी से अवैध संबंध था। पत्नी ने जब इसका विरोध किया तो उसने अपनी पत्नी का गला घोंटकर हत्या कर दी। वारदात के बाद से आरोपी फरार है। जिसकी पुलिस पतासाजी कर रही है।

Read More : UP Crime : लाल चंदन की तस्करी करने वाले 7 आरोपी गिरफ्तार, पुष्पा फिल्म की तर्ज पर दे रहे थे वारदात को अंजाम…

बता दें कि जनपद कन्नौज के बिछुईया निवासी रामविलास की 22 वर्षीय पुत्री ममता का विवाह इसी वर्ष बीती 20 मई को कमालगंज के ग्राम महावीर नगला निवासी सुरजीत संग हुआ था। वहीं, सुरजीत के अपनी भाभी से अवैध संबंध थे। जब इसकी जानकारी पत्नी ममता को हुई तो उसने इसका विरोध करना शुरू कर दिया। उनके संबंधों की जानकारी अपने मायके और ससुराल वालों को भी दी थी।

Read More : UP Crime : प्रेमी ने प्रेमिका की गोली मारकर की हत्या, थाने में जाकर कहा- बात नहीें मानती थी वो मेरा…

मंगलवार को भी ममता का उसके पति से झगड़ा हो गया और मामला मारपीट में तब्दील हो गया। इस दौरान सुरजीत ने आंगन में ममता का गला रस्सी से कस दिया, जिससे वह बेहोश होकर जमीन पर गिर पड़ी। पड़ोसी आनन-फानन में ममता को लेकर सीएससी कमालगंज पहुंचे, जहां डॉक्टर विकास पटेल ने ममता को मृत घोषित कर दिया। खुदागंज चौकी प्रभारी आनंद कुमार शर्मा ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। वहीं फरार आरोपी की तलाश जारी है।

Next Story