Begin typing your search above and press return to search.
Entertainment News

IPL-2023 Auction : सैम करन पर हुई पैसों की बारिश, पंजाब किंग्स ने 18.5 करोड़ में खरीदा, बेन स्टोक्स पर भी धोनी की सेना ने जमकर लगाई बोली

naveen sahu
23 Dec 2022 1:19 PM GMT
IPL Auction 2023
x

नई दिल्ली। IPL-2023 Auction की तैयारियां तेज हो गई है। इसी बीच आज मिनी ऑक्शन चल रही हैं जिसमें कई खिलाड़ियों पर पैसों की बारिश हुई हैं। वहीं कई नामी खिलाड़ी अनसोल्ड रहे हैं। इस ऑक्शन में इंग्लैंड के दिग्गज आलराउंडर सैम करन सबसे महंगे खिलाड़ी बने, जिन्हें पीबीकेएस (पंजाब किंग्स) ने 18.5 करोड़ में खरीदा। …

IPL Auction 2023

नई दिल्ली। IPL-2023 Auction की तैयारियां तेज हो गई है। इसी बीच आज मिनी ऑक्शन चल रही हैं जिसमें कई खिलाड़ियों पर पैसों की बारिश हुई हैं। वहीं कई नामी खिलाड़ी अनसोल्ड रहे हैं। इस ऑक्शन में इंग्लैंड के दिग्गज आलराउंडर सैम करन सबसे महंगे खिलाड़ी बने, जिन्हें पीबीकेएस (पंजाब किंग्स) ने 18.5 करोड़ में खरीदा। वहीं इंग्लैंड के ही दिग्गज आलराउंडर बेन स्टोक्स को चेन्नई ने 16.25 करोड़ में ख़रीदा।

आपको बता दें कि इंग्लैंड के ऑलराउंडर सैम करन आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने पंजाब किंग्स के साथ ही अपने आईपीएल करियर की शुरुआत की थी, अब उनकी एक तरह से घर वापसी हुई है। सैम करन का बेस प्राइज बहुत कम यानी दो करोड़ रुपये था।

Read More : IPL 2023 Auction : कल होगा मिनी ऑक्शन, कई खिलाड़ियों पर होगी पैसों की बारिश, तो ये प्लेयर्स हो सकते है अनसोल्ड

सैम करन का करियर
सैम करन के आईपीएल करियर की बात की जाये तो उन्होंने 32 मैचों की 23 पारियों में 22.47 की औसत से 337 रन बनाए हैं , जिसमे दो अर्द्धशतक शामिल हैं, जबकि गेंदबाजी में उन्होंने 31 पारियों में 31.09 की औसत से 32 विकेट लिए हैं। करन आईपीएल 2019 में पंजाब की और से खेलते हुए हैट्रिक ली थी। वह 20 साल और 302 दिन की उम्र में हैट्रिक लेने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी हैं।

बेन स्टोक्स को चेन्नई सुपर किंग्स ने खरीदा
इंग्लैंड के स्टार ऑलराउंडर बेन स्टोक्स को चेन्नई सुपर किंग्स ने 16.25 करोड़ रुपये में खरीदा है। स्टोक्स आईपीएल 2022 में नहीं खेले थे। अब यह बात तय हो गई कि धोनी के रिटायरमेंट के बाद स्टोक्स ही चेन्नई की कप्तानी करेंगे। साथ ही पूर्व दिग्गज ऑलराउंडर ड्वेन ब्रावो का भी रिप्लेसमेंट मिल गया है। ब्रावो ने इसी साल आईपीएल से संन्यास लिया है।

Next Story