Begin typing your search above and press return to search.
Entertainment News

IPL 2023 Auction : कल होगा मिनी ऑक्शन, कई खिलाड़ियों पर होगी पैसों की बारिश, तो ये प्लेयर्स हो सकते है अनसोल्ड

naveen sahu
22 Dec 2022 6:13 PM GMT
IPL 2023 Auction
x

नई दिल्ली। IPL 2023 की तैयारियां शुरू हो गई हैं। इसके लिए कल कोच्चि में मिनी ऑक्शन (IPL 2023 Auction) होगा। जिसमें कुल 405 खिलाड़ियों पर सभी 10 टीम में बोली लगाएंगी। ऑक्शन दोपहर 2.30 बजे से शुरू होगा। 405 खिलाड़ियों में से 273 भारतीय हैं और 132 विदेशी खिलाड़ी शामिल हैं। इनमें से 4 …

IPL 2023 Auction

नई दिल्ली। IPL 2023 की तैयारियां शुरू हो गई हैं। इसके लिए कल कोच्चि में मिनी ऑक्शन (IPL 2023 Auction) होगा। जिसमें कुल 405 खिलाड़ियों पर सभी 10 टीम में बोली लगाएंगी। ऑक्शन दोपहर 2.30 बजे से शुरू होगा। 405 खिलाड़ियों में से 273 भारतीय हैं और 132 विदेशी खिलाड़ी शामिल हैं। इनमें से 4 खिलाड़ी एसोसिएट देशों के हैं। कुल कैप्ड खिलाड़ी 119 हैं, अनकैप्ड खिलाड़ी 282 हैं।

ऑक्शन में कई खिलाड़ियों पर पैसों की बारिश होने वाली हैं। इनमें इंग्लैंड के ऑलराउंडर बेन स्टोक्स सबसे महंगे खिलाड़ी हो सकते हैं। इसके आलावा ऑलराउंडर सैम करन जो टी-20 वर्ल्ड कप में प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट रहे थे। इन पर भी अच्छी खासी बोली लगाने वाली हैं।

Read More : IPL 2022 Auction : मशहूर ऑक्शनर ह्यूज एडमीड्स हुए बेहोश…बीच में ही रोकना पड़ा ऑक्शन…जानिए कौन है ये शख्सियत…

वहीँ मिनी ऑक्शन में स्पिनर अमित मिश्रा अफगानिस्तान के ऑलराउंडर मोहम्मद नबी और नामिबिया के 37 साल के ऑलराउंडर डेविड विज अनसोल्ड हो सकते हैं। बता दें कि नीलामी से पहले, पोलार्ड और ब्रावो ने घोषणा की है कि वे अब आईपीएल में नहीं खेलेंगे और कोचिंग की भूमिका निभाएंगे। पोलार्ड मुंबई इंडियंस के नए बल्लेबाजी कोच होंगे, जबकि ब्रावो चेन्नई सुपर किंग्स के गेंदबाजी कोच होंगे।

जानें किस टीम के पास है कितने पैसे

  • सनराइजर्स हैदराबाद : 42.25 करोड़
  • पंजाब किंग्स : 32.2 करोड़
  • लखनऊ सुपरजाइंट्स : 23.35 करोड़
  • मुंबई इंडियंस : 20.55 करोड़
  • चेन्नई सुपरकिंग्स : 20.45 करोड़
  • दिल्ली कैपिटल्स : 19.45 करोड़
  • गुजरात टाइटंस : 19.25 करोड़
  • राजस्थान रायल्स : 13.2 करोड़
  • रायल चैलेंजर्स : 8.75 करोड़
  • कोलकाता नाइटराइडर्स : 7.05 करोड़

naveen sahu

naveen sahu

    Next Story