Begin typing your search above and press return to search.
NATIONAL

Vastu Tips For Home : वास्तु दोष को करना चाहते है दूर, तो घर में जरूर रखें ये चीजें...

naveen sahu
19 Dec 2022 12:53 PM GMT
Vastu Tips For Home
x

नई दिल्ली। Vastu Tips For Home अक्सर इंसान को कड़े संघर्ष के बावजूद वैसी सफलता नहीं मिल पाती, जिसकी वह कामना करता है। ऐसे में वास्तुशास्त्र में बताए गए कुछ नियमों को फॉलो करना काफी कारगर माना गया है। इससे न सिर्फ वास्तु दोष मिटेंगे बल्कि आपको आर्थिक तंगी से भी छुटकारा मिल सकता हैं। …

Vastu Tips For Home

नई दिल्ली। Vastu Tips For Home अक्सर इंसान को कड़े संघर्ष के बावजूद वैसी सफलता नहीं मिल पाती, जिसकी वह कामना करता है। ऐसे में वास्तुशास्त्र में बताए गए कुछ नियमों को फॉलो करना काफी कारगर माना गया है। इससे न सिर्फ वास्तु दोष मिटेंगे बल्कि आपको आर्थिक तंगी से भी छुटकारा मिल सकता हैं।

तुलसी का पौधा
वास्तुशास्त्र के अनुसार घर में तुलसी का पौधा रखना बहुत शुभ है. ये पौधा घर से वास्तु दोष को दूर करता है. नियमित रूप से इस पौधे को जल देने और इसके नीचे दीपक जलाने से परिवार में सुख और संपत्ति बढ़ती है. इसे कभी दक्षिण दिशा में न रखें.

मिट्टी का घड़ा

वास्तुशास्त्र के अनुसार घर में मिट्टी का घड़ा रखने से परिवार में धन का अभाव नहीं रहता. साथ ही घर में बीमारियों से भी बचाव होता है. लेकिन घड़ा हमेशा उत्तर दिशा में रखना चाहिए.

Read More : Vastu Tips : अगर नहीं मिल रहा काम में प्रमोशन, तो घर के इस दिशा में लगाएं दूर्वा प्लांट, भगवान गणेश जल्द होंगे प्रसन्न, मिलेगी काम में प्रगति…

बांसुरी
वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में बासुरी रखने पर धन की वृद्धि के साथ समृद्धि भी बढ़ती है. वहीं घर के पूर्व या उत्तर दिशा में सोने या चांदी की बांसुरी रखने पर आर्थिक समस्या दूर होती है. आप घर में सोने या चांदी की बांसुरी के स्थान पर बांस की भी बांसुरी रख सकते है.

कछुए
कछुए को सफलता का प्रतीक माना जाता है. मान्यता है कि अगर आप घर में धातु का कछुआ भी रख लेंगे तो आपको इसका प्रभाव कुछ समय में नजर आने लगेगा. इससे हमेशा घर की उत्तर दिशा में रखें. इससे परिवार के लोगों की उन्नति तेजी से होती है और घर में सुख-समृद्धि का वास होता है.

शंख
वास्तु शास्त्र के अनुसार अगर आपके घर में शंख रखा हुआ है तो वास्तु दोष दूर होंगे. ऐसी मान्यता है कि जिस घर में माँ लक्ष्मी के हाथों में दक्षिणावर्ती शंख होता है, उस घर में माँ लक्ष्मी स्वयं निवास करती है. इसके साथ ही घर में सुख-शांति और समृद्धि भी बढ़ती है.

एकाक्षी नारियल
वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में एकाक्षी नारियल रखना बेहद शुभ माना जाता है. वहीं यह भी मान्यता है कि नारियल को देवी लक्ष्मी माना जाता है. वास्तु शास्त्र के अनुसार जिस घर में एकाक्षी नारियल होता है, उस घर में माँ लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है.

Next Story