Begin typing your search above and press return to search.
Crime News

MP Crime : पहाड़ में मिला अधूरा नरकंकाल, पुलिस जांच में जुटी...

Rohit Banchhor
19 Dec 2022 4:05 PM GMT
MP Crime
x

रींवा। MP Crime जिले के मऊगंज थाना क्षेत्र के दामोदरगढ़ पहाड़ में अधूरा नरकंकाल मिलने से हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने कंकाल को कब्जे में लेकर जांच के लिए भेज दिया है। बताया जाता है कि घटनास्थल के पास पैर की हड्डियां मिली है। जबकि सिर व शरीर के अन्य हिस्सों की …

MP Crime

रींवा। MP Crime जिले के मऊगंज थाना क्षेत्र के दामोदरगढ़ पहाड़ में अधूरा नरकंकाल मिलने से हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने कंकाल को कब्जे में लेकर जांच के लिए भेज दिया है। बताया जाता है कि घटनास्थल के पास पैर की हड्डियां मिली है। जबकि सिर व शरीर के अन्य हिस्सों की हड्डियां गायब है। गांव वालों की मदद से कपड़े और माला के आधार पर पूछताछ की गई।

Read More : MP Crime : पति ने पत्नी को कुल्हाड़ी से मारकर की हत्या, चरित्र पर संदेह कर वारदात को दी जांच…

तब पता चला कि नरकंकाल ससुराल में रहने वाले युवक की है, जो करीब 3 महीने से लापता है। जिसकी गुमशुदगी थाना में भी दर्ज नहीं कराई गई है। ऐसे में पुलिस ने ससुराल वालों से पूछताछ कर पहचान कराई है। मऊगंज एसडीओपी नवीन तिवारी ने जानकारी दी कि हनुमना एरिया के जड़कुड़ निवासी रामसुहावन गोड़ 30 वर्ष अपनी ससुराल दामोदरगढ़ में एक साल से रह रहा था। वह संदिग्ध कारणों से अचानक तीन महीने पहले लापता हो गया।

Read More : MP Crime : साढ़े 6 करोड़ की अफीम के साथ युवक गिरफ्तार, 8 राज्यों की पुलिस को चकमा देकर कर रहा था तस्करी…

गांव वाले सोच रहे थे कि रामसुहावन अपने गांव चला गया होगा। ऐसे में किसी ने कोई जानकारी नहीं ली। अधूरा कंकाल देख प्रथम दृष्टया हत्या प्रतीत हो रही है। क्योकि शरीर के अन्य टुकड़े की हड्डियां गायब है। इधर पुलिस अधिकारियों ने मृतक के गांव और ससुराल वालों से जानकारी ली है। उनको संदेहियों का नाम बताने पुलिस चौकी बुलाया है। साथ ही लापता होने से अब तक की पूरी जानकारी इकट्ठा की जा रही है।

Next Story