Begin typing your search above and press return to search.
Accident

Cylinder Blast Case Update : आज सुबह हुई चार और की मौत, बीती रात दूल्हे की मां की गई जान, अब तक 22 लोगों ने तोड़ा दम

naveen sahu
13 Dec 2022 2:53 PM GMT
Cylinder Blast Case Update
x

जोधपुर। Cylinder Blast Case Update बीते कुछ दिन पहले राजस्थान के जोधपुर जिले के शेरगढ़ इलाके के भूंगरा गांव में हुए सिलेंडर ब्लास्ट मामले में मौत का आंकड़ा दिनोदिन बढ़ता ही जा रहा हैं। यह आकड़ा अब 22 तक पहुँच चुका हैं। जानकारी के अनुसार आज सुबह चार और लोगों की मौत हो गई …

Cylinder Blast Case Update

जोधपुर। Cylinder Blast Case Update बीते कुछ दिन पहले राजस्थान के जोधपुर जिले के शेरगढ़ इलाके के भूंगरा गांव में हुए सिलेंडर ब्लास्ट मामले में मौत का आंकड़ा दिनोदिन बढ़ता ही जा रहा हैं। यह आकड़ा अब 22 तक पहुँच चुका हैं। जानकारी के अनुसार आज सुबह चार और लोगों की मौत हो गई है। मरने वालों में दूल्हे का पिता भी शामिल है। इससे पहले सोमवार रात को दूल्हे की मां की मौत हो गई थी। मरने वालों में अधिकतर महिलाएं और बच्चे शामिल हैं।

Read More : Cylinder Blast : मातम में बदला ख़ुशी का माहौल, शादी समारोह में अचानक गैस सिलेंडर फटने से जबरदस्त ब्लास्ट, 2 बच्चों सहित 5 की मौत

मिली जानकारी के मुताबिक मंगलवार तक जान गंवाने वालों में 10 बच्चे, 8 महिलाएं और 4 पुरुष शामिल है वहीं अब भी 32 झुलसे लोगों का इलाज महात्मा गांधी हॉस्पिटल में चल रहा है जिसमें से 16 से ज्यादा मरीजों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

दरअसल, बाड़मेर जिले के खोखसर (गिड़ा) निवासी विजयसिंह की सबसे छोटी बेटी ओमकंवर की बारात जोधपुर के शेरगढ़ भूंगरा से आने वाली थी, जहां एक दिन पहले ही सिलेंडर ब्लास्ट के कारण दूल्हा समेत करीब 55 लोग झुलस गए थे। जैसे ही यह खबर दुल्हन के घर तक पहुंची तो शादी खुशियां मातम में तब्दील हो गई।

Next Story