Begin typing your search above and press return to search.
Crime News

भारत-चीन के सैनिकों में झड़प, दोनों पक्षों को आईं चोटें...

Sharda Kachhi
13 Dec 2022 4:26 AM GMT
Clash between Indo-China soldiers
x

Clash between Indo-China soldiers : अरुणाचल प्रदेश के तवांग सेक्टर में वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) पर भारत और चीनी सैनिकों के बीच झड़प में कई जवानों के घायल होने की खबर है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, चीनी सैनिकों की तरफ से अचानक हुए इस हमले का मुहंतोड़ जवाब दिया गया। जहां भारत की तरफ से 20 …

Clash between Indo-China soldiers

Clash between Indo-China soldiers : अरुणाचल प्रदेश के तवांग सेक्टर में वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) पर भारत और चीनी सैनिकों के बीच झड़प में कई जवानों के घायल होने की खबर है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, चीनी सैनिकों की तरफ से अचानक हुए इस हमले का मुहंतोड़ जवाब दिया गया। जहां भारत की तरफ से 20 सैनिक जख्मी हुए, वहीं चीन के घायल सैनिकों का आंकड़ा लगभग दोगुने से भी ज्यादा बताया जा रहा है। इस बीच अरुणाचल ईस्ट से भाजपा सांसद तापिर गाओ ने इस घटना को लेकर बयान दिया है।

READ MORE : Beshram Rang Song Release : फिल्म Pathaan के गाने बेशरम रंग ने यूट्यूब पर धूम, Deepika-Shahrukh की दिखी Sizzling केमिस्ट्री, फैंस के भी छूटे पसीने

पूर्वी लद्दाख में झड़पों के बाद से भारतीय और चीनी सैनिकों के बीच लंबे समय में पहली बार इस तरह की झड़प की सूचना मिली है।जून 2020 में गलवान घाटी में इन झड़पों में सबसे भयानक झड़प हुई, जब 20 भारतीय सैनिक देश के लिए शहीद हो गए और 40 से अधिक चीनी सैनिक मारे गए या घायल हो गए। इस घटना ने दोनों देशों के बीच टकराव की एक श्रृंखला शुरू कर दी, जिसमें पैंगोंग झील के दक्षिण तट पर एक भी शामिल है।

Next Story