Begin typing your search above and press return to search.
Chhattisgarh

Vande bharat express train fare : शुरू हुई वंदे भारत एक्सप्रेस, जानिए क्या होगा बिलासपुर से नागपुर का किराया...

Sharda Kachhi
12 Dec 2022 9:23 AM GMT
Vande Bharat Express In CG
x

रायपुर, vande bharat express train fare : पीएम मोदी ने छत्तीसगढ़ की जनता को बड़ी सौगात देते हुए वंदे भारत एक्सप्रेस की शुरुआत की है। वंदे भारत एक्सप्रेस आज से पटरियों पर दौड़नी शुरू हो गई है। ट्रेन अपने नियमित समय में सुबह 6.45 को बिलासपुर से रवाना हुई। वहीं, ट्रेन शुरू होने के साथ …

Vande Bharat Express In CGरायपुर, vande bharat express train fare : पीएम मोदी ने छत्तीसगढ़ की जनता को बड़ी सौगात देते हुए वंदे भारत एक्सप्रेस की शुरुआत की है। वंदे भारत एक्सप्रेस आज से पटरियों पर दौड़नी शुरू हो गई है। ट्रेन अपने नियमित समय में सुबह 6.45 को बिलासपुर से रवाना हुई। वहीं, ट्रेन शुरू होने के साथ ही रेलवे ने वंदे भारत एक्सप्रेस का किराया और टाइम टेबल जारी कर दिया है। बता दें कि वंदे भारत एक्सप्रेस में दो तरह का किराया लगेगा। एग्जीक्यूटिव चेयर कार का किराया ज्यादा है, जबकि चेयर कार का किराया कम है।

कितना होगा किराया
vande bharat express train fare रेलवे की ओर से जारी फेयर के अनुसार बिलासपुर से नागपुर के लिए एग्जीक्यूटिव चेयर कार का किराया 1540 रुपए तय किया गया है, जबकि चेयर कार का किराया 775 रुपए तय किया गया है। बिलासपुर से रायपुर के बीच एग्जीक्यूटिव चेयर कार का किराया 890 और चेयर कार का किराया 455 रुपए है। यह किराया टैक्स के साथ है। कैटरिंग चार्ज अलग से लगेगा।

READ MORE ; Big Breaking : हाईवे से अचानक गायब हुए कार सहित चार लोग, एक ही लोकेशन पर चारों के मोबाइल भी बंद, अनहोनी की आशंका, तलाश में जुटी पुलिस…

वंंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन नंबर

आज रेलवे प्रबंधन ने वंदे भारत ट्रेन की ट्रेन नंबर जारी कर दिया। जिसके अनुसार बिलासपुर से नागपुर तक चलने वाले ट्रेन का नंबर 20825 होगा। वही नागपुर से छूट कर बिलासपुर पहुँचने वाली ट्रेन का नंबर 20826 होगा। ट्रेन सप्ताह में 6 दिन चलेगी। सिर्फ शनिवार को ट्रेन का परिचालन नही होगा। बिलासपुर से लेकर नागपुर चलने वाली ट्रेन की समय सारणी इस प्रकार होगी।

दो मिनट और एक मिनट का स्टॉपेज

ट्रेन सुबह 6.45 को बिलासपुर से छूटेगी फिर 8.01 मिनट पर रायपुर पहुँचेंगी। यहां दो मिनट स्टॉपेज के बाद 8.03 मिनट को रवाना हो जाएगी। ट्रेन का अगला पड़ाव 8.48 मिनट को दुर्ग होगा। यहां दो मिनट ठहराव के बाद 8.50 मिनट पर ट्रेन आगे रवाना हो जाएगी और अगले 17 मिनट की यात्रा कर राजनांदगांव पहुँचेंगी। 9.07 मिनट पर राजनांदगांव पहुँचने के बाद यहां ट्रेन का स्टॉपेज मात्र एक मिनट होगा। फिर 9.08 मिनट पर ट्रेन यहां से आगे रवाना हो जायेगी। फिर 10.28 को गोंदिया पहुँचेंगी और 2 मिनट स्टॉपेज के बाद 10.30 को वहां से आगे रवाना हो जायेगी। ट्रेन 12.15 मिनट को नागपुर पहुंचेगी।

Next Story