Weather Update : दिखने लगा तूफान मैंडूस का असर, छत्तीसगढ़ के कई जिलों में हुई हल्की बारिश, जानें आगे क्या रहेगा मौसम का हाल…

Weather Update
रायपुर। देश के कुछ हिस्सों में आए तूफान मैंडूस की वजह से प्रदेश में मौसम का मिजाज बदल गया है। राजधानी रायपुर समेत आस-पास कई क्षेत्रों में कल से बादल छाए हुए हैं। वहीं बस्तर, दुर्ग समेत कई जिलों में रात से ही बारिश हो रही है। प्रदेश के कई जिलों में आज भी बारिश होने के आसार दिख रहे हैं।

 

READ MORE : Weather Update : दिखने लगा तूफान मैंडूस का असर, छत्तीसगढ़ के कई जिलों में हुई हल्की बारिश, जानें आगे क्या रहेगा मौसम का हाल…

 

मिली जानकारी के अनुसार, प्रदेश में सबसे कल तापमान कल अंबिकापुर में दर्ज किया गया है। अंबिकापुर में कल का तापमान 09.6 डिग्री सेल्सियस था। वहीं राजधानी रायपुर में 14.0, बिलासपुर में 14.6, पेंड्रा रोड में 11.2, जगदलपुर में 16.6, सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। वहीं दुर्ग में 14.2 डिग्री और राजनांदगांव में 15.5 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया है। वहीं बेमेतरा जिले में भी पिछले 24 घंटे से बादल छाए हुए है। इसका असर धान खरीदी पर देखने को मिला। बदल छाए रहने और पानी गिरने की आशंका के चलते कल किसान अपना धान नहीं बेच पाए।

Back to top button