Horoscope Today 11 Dec 2022 : आज इन राशि के जातकों के पूरे होंगे सारे अरमान, सूर्यदेव से मिलेगी विशेष कृपा, जानें अपने राशि का हाल  

Horoscope Today 7 Dec 2022

नई दिल्ली। Horoscope Today 11 Dec 2022 आज रविवार है और रविवार का दिन सूर्यदेव को समर्पित हैं। आज के दिन सूर्य को प्रसन्न कर सभी राशि के जातक अपने बिगड़े काम को बना सकते हैं। वैसे तो ज्योतिष शास्त्र में 12 का वर्णन किया गया है। सभी राशियों का स्वामी ग्रह होता हैं। इन ग्रहों के परिवर्तन के अनुसार ही राशिफल का आंकलन किया जाता हैं। रविवार के दिन सभी राशिवालों को सुबह जल्दी स्नान कर सूर्यदेव को जल अर्पित करना चाहिए। जाने अपने राशि का हाल…

Read More : Horoscope Today 10 Dec 2022 : शनि देव की इन राशियों पर रहेगी तिरछी नजर, विवादों से रहें बचकर, जानिए सभी जातकों का हाल

मेष राशि- किसी अज्ञात भय से परेशान हो सकते हैं। मन में नकारात्मक विचारों से बचें। बातचीत में संयत रहें। कारोबार में वृद्धि होगी। आय में भी बढ़ोतरी होगी। क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा के मनोभाव रहेंगे। धर्म-कर्म में रुचि बढ़ सकती है। किसी मित्र से कारोबार में सहयोग मिल सकता है। माता को स्वास्थ्य विकार हो सकते हैं। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। नौकरी में कार्यक्षेत्र में परिवर्तन की सम्भावना बन रही हैं।

वृष राशि- क्रोध के अतिरेक से बचें। वाणी में मधुरता रहेगी। परिवार में शान्ति बनाये रखने के प्रयास करें। सन्तान के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। बौद्धिक कार्यों से आय बढ़ेगी। कला एवं संगीत के प्रति रुझान बढ़ सकता है। आत्मसंयत रहें। सन्तान के स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। धन की प्राप्ति‍ होगी। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। मन में उलझन बनी रहेंगी। नौकरी में तरक्की के योग बन रहे हैं। आय के साधन बनेंगे।

मिथुन राशि- मन में शान्ति एवं प्रसन्नता के भाव रहेंगे। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। कारोबार से आय में वृद्धि होगी, परन्तु कुछ व्यवधान भी आ सकते हैं। कार्यक्षेत्र में शान्ति‍ बनाये रखने के प्रयास करें। शैक्षिक कार्यों के लिए विदेश यात्रा पर जा सकते हैं। क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा के भाव रहेंगे। शैक्षिक कार्यों की स्थिति में सुधार होगा। कोई बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। स्‍वास्‍थ्‍य का ध्‍यान रखें। भाइयों का सहयोग मिलेगा।

Read More : Horoscope Today 9 Dec 2022 : धनु और वृश्चिक राशि वालों का धन धान्य से भर जाएगा घर, माता लक्ष्मी की बरसेगी आपार कृपा, जानिए सभी जातकों का हाल 

कर्क राशि- नौकरी में कोई अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है। परिश्रम अधिक रहेगा। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। वाणी में मधुरता रहेगी। रुके हुए कार्य पूर्ण होंगे। धन की स्थिति में सुधार होगा। कुटुम्ब में सम्मान की प्राप्ति‍ होगी। परिवार का सहयोग म‍िलेगा, लेकिन बातचीत में सन्तुलन बनाये रखें। दैनिक जीवन अस्त-व्यस्त रहेगा। सुस्वादु खानपान में रुचि बढ़ेगी। मित्रों के साथ लंबी यात्रा पर जाने के योग हैं।

सिंह राशि- आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। नौकरी के लिए साक्षात्कारादि कार्यों में सफलता मिलेगी। आय में वृद्धि होगी। मित्रों का सहयोग मिलेगा। सेहत का ध्यान रखें। मन में शान्ति‍ एवं प्रसन्नता के भाव रहेंगे। जीवनसाथी के स्वास्थ्‍य में सुधार होगा। उच्च शिक्षा के लिए विदेश प्रवास हो सकता है। आशा-निराशा के मिश्रित भाव मन में रहेंगे। कार्यक्षेत्र में अफसरों से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। वाहन सुख में वृद्धि होगी।

कन्या राशि- मन प्रसन्न रहेगा। आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। शैक्षिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। बौद्धिक कार्यों में व्यस्तता रहेगी। आय में वृद्धि होगी। परिवार में सुख-शान्ति रहेगी। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। शान्ति‍ बनाये रखने के प्रयास करें। धार्मिक स्थान की यात्रा का कार्यक्रम बन सकता है। कार्यक्षेत्र में व्यवधान आ सकते हैं। अफसरों से मतभेद बढ़ सकते हैं। वाणी में सौम्यता रहेगी। लंबे समय से रुके हुए काम बनेंगे।

Read More : Horoscope Today 8 Dec 2022 : मेष और वृश्चिक राशि वाले आत्मविश्वास से रहेंगे लबरेज, भगवान विष्णु की बरसेगी कृपा, जानिए सभी जातकों का हाल

 

तुला राशि- व्यर्थ के क्रोध एवं वाद-विवाद से बचें। नौकरी में परिवर्तन की सम्भावना बन रही है। स्थान परिवर्तन भी हो सकता है। क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा के भाव रहेंगे। पदोन्नति के अवसर मिल सकते हैं। उच्च पद की प्राप्ति होगी। शैक्षिक कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे। भाइयों के सहयोग से किसी नए कारोबार की शुरुआत कर सकते हैं। आशातीत सफलता के योग हैं। मन में उतार-चढ़ाव रहेंगे। आत्मसंयत रहें।

वृश्चिक राशि- आत्मविश्वास तो भरपूर रहेगा, परन्तु मन में नकारात्मक विचारों से बचें। कारोबार में लाभ में वृद्धि होगी। किसी मित्र के सहयोग से रोजगार के अवसर मिलेंगे। परिवार में विवाद की स्थिति से बचें। पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। रहन-सहन अव्यवस्थित हो सकता है। परिवार के साथ धार्मिक स्थान की यात्रा का कार्यक्रम बन सकता है। शैक्षिक एवं शोधादि कार्यों में मनवांछित सफलता मिलेगी।

धनु राशि- मन प्रसन्न रहेगा। किसी मित्र का आगमन हो सकता है। किसी नए कारोबार का प्रस्ताव मिल सकता है। आय में वृद्धि होगी। भागदौड़ की अधिकता रहेगी। सेहत का ध्यान रखें। आत्मसंयत रहें। क्रोध एवं आवेश के अतिरेक से बचें। परिवार में मान-सम्मान की प्राप्ति‍ हो सकती है। धैर्यशीलता में कमी रहेगी। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी। सन्तान को स्वास्थ्य विकार हो सकते हैं। खर्च बढ़ सकते हैं।

Read More : Horoscope Today 7 Dec 2022 : वृश्चिक, सिंह और धनु राशि वाले चतुर बुद्धि से गड़ेंगे सफलता की नई राह, भगवान गणेश के आशीर्वाद का होगा साथ, जानिए अन्य जातकों का हाल 

 

मकर राशि- आशा-निराशा के भाव मन में हो सकते हैं। व्यर्थ के क्रोध एवं वाद-विवाद से बचें। कारोबार में परिवर्तन की सम्भावना बन रही है। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। परिवार में मान-सम्मान की प्राप्ति‍ हो सकती है। नौकरी में परिवर्तन की सम्भावना बन रही हैं। उच्च पद की प्राप्ति हो सकती है। वस्त्र उपहार में प्राप्त हो सकते हैं। क्रोध एवं आवेश के अतिरेक से बचें। यात्रा के योग बन रहे हैं। आत्‍मसंयत रहें।

कुंभ राशि- क्रोध पर नियंत्रण रखें। सम्पत्ति में वृद्धि हो सकती है। पिता का सहयोग मिल सकता है। सन्तान की ओर से सुखद समाचार मिलेगा। धन की प्राप्ति हो सकती है। मानसिक शान्ति‍ तो रहेगी, परन्तु खर्चों की अधिकता से परेशान हो सकते हैं। वाहन सुख में कमी रहेगी। मित्रों के सहयोग से कोई नया कार्य शुरू करेंगे। नौकरी में तरक्की के योग बन रहे हैं। किसी दूसरे स्थान पर जाना हो सकता है। पारिवारिक समस्याएं बढ़ेंगी।

मीन राशि- शैक्षिक कार्यों में रुचि रहेगी। किसी मित्र के सहयोग से रोजगार के अवसर मिल सकते हैं। आय में वृद्धि होगी। वस्त्रों के प्रति रुझान बढ़ सकता है। नौकरी में विदेश यात्रा का अवसर मिल सकता है। यात्रा लाभप्रद रहेगी। मन अशान्त रहेगा। वाहन सुख में वृद्धि होगी। धन की प्राप्ति होगी। परिश्रम की अधिकता रहेगी। सेहत का ध्यान रखें। अनावश्‍यक खर्च से परेशान हो सकते हैं। माता का सहयोग मिलेगा।

Back to top button