Begin typing your search above and press return to search.
BOLLYWOD

फिल्म एनिमल के सेट से Leak हुआ Ranbir Kapoor का लुक, खून में सने नजर आए एक्टर, देखें तस्वीर...

naveen sahu
24 Nov 2022 1:17 PM GMT
फिल्म एनिमल के सेट से Leak हुआ Ranbir Kapoor का लुक, खून में सने नजर आए एक्टर, देखें तस्वीर...
x

नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) एक बार फिर काफी सुर्खियों में हैं। रणबीर कपूर को आखिरी बार फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' में देखा गया था जिसमें उनरी रियल लाइफ पत्नी एक्ट्रेस आलिया भट्ट भी नजर आई थी। फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई की थी और दर्शकों को बहुत दिनों बाद रणबीर …

नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) एक बार फिर काफी सुर्खियों में हैं। रणबीर कपूर को आखिरी बार फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' में देखा गया था जिसमें उनरी रियल लाइफ पत्नी एक्ट्रेस आलिया भट्ट भी नजर आई थी। फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई की थी और दर्शकों को बहुत दिनों बाद रणबीर कपूर की एक्टिंग भी काफी अच्छी लगी थी। अब जल्द ही रणबीर कपूर कदम बदले हुए अवतार में नजर आने वाले हैं। ये नया लुक रणबीर कपूर की अपकमिंग फिल्म 'एनिमल' का है।

Read More : Alia Bhatt Ranbir Kapoor Baby : कपूर खानदान में गूंजी किलकारी, Alia Bhatt ने बेटी को दिया जन्म, फैन्स बोले- ‘लक्ष्मी आई है…

आपको बता दें कि रणबीर इन दिनों अपनी फिल्म एनिमल की शूटिंग कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर रणबीर कपूर की एक तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है, जिसमे एक्टर खून में लथपथ नजर आ रहे हैं। यह फोटो एनिमल के सेट से सामने आई है। इन तस्वीरों में रणबीर कपूर के चेहरे पर बड़ी-बड़ी मूछें और दाढ़ी है, जो उन पर काफी जच रही है। इस फिल्म में रणबीर एक गैंगस्टर का किरदार निभाते दिखेंगे, जो अपने पारिवारिक रिश्तों में उलझा हुआ है। बताया जा रहा है कि रणबीर कपूर का फिल्म में हटकर लुक दिखाई देगा, जो उनके कैरेक्टर को सपोर्ट करता है।

गौरतलब है कि इस फिल्म में रणबीर कपूर और कबीर सिंह के साथ मेकर संदीप रेड्डी वांगा पहली बार काम करेंगे। रिपोर्ट्स के मुताबिक संदीप रेड्डी वांगा की फिल्म में रणबीर कपूर डार्क कैरेक्टर में नजर आएंगे। यह फिल्म अगले साल यानी 2023 में रिलीज होगी।

Next Story