Begin typing your search above and press return to search.
Chhattisgarh

CG Crime : थाना के अंदर कांग्रेस नेता पर किया चाकू से हमला, अस्पताल में भर्ती...

naveen sahu
24 Nov 2022 9:13 AM GMT
CG Crime
x

बलौदाबाजार। CG Crime जिले के कसडोल थाना में बीती रात कुछ हमलावरों ने कांग्रेस नेता पर चाकू से हमला कर घायल कर दिया। मामले में पुलिस ने उसे गंभीर अवस्था में उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। वहीं आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज कर जांच में लिया है। Read More : CG Crime : …

CG Crime

बलौदाबाजार। CG Crime जिले के कसडोल थाना में बीती रात कुछ हमलावरों ने कांग्रेस नेता पर चाकू से हमला कर घायल कर दिया। मामले में पुलिस ने उसे गंभीर अवस्था में उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। वहीं आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज कर जांच में लिया है।

Read More : CG Crime : लाखों रूपए की ट्रक चोरी करने वाले 2 शातिर चोर गिरफ्तार…

बता दें कि कांग्रेस नेता और जनपद पंचायत सदस्य योगेश बंजारे का कसडोल जनपद पंचायत में हुए अध्यक्ष पद चुनाव के बाद भाजपा के समर्थकों से विवाद हो गया। विवाद के बाद बुधवार की रात 23 नवंबर को दोनों पक्ष कसडोल थाना पहुंचे। देखते ही देखते थाने में दोनों पक्षों के समर्थकों की भीड़ जुट गई। इतने में दोनों पक्षों का फिर से थाने के अंदर ही विवाद हो गया।

Read More : CG Crime : नकबजनी के दो आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे, रॉड से ताला को तोड़कर दी थी वारदात को अंजाम…

विवाद इतना बढ़ गया कि किसी युवक ने चाकू निकालकर योगेश बंजारे पर हमला कर दिया। योगेश इस हमले में कुछ समझ नहीं पाए और चाकू लगने के बाद लहूलुहान हालत में जमीन पर गिर पड़े। योगेश बंजारे के कमर में चाकू लगा है। पुलिस ने घायल योगेश को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। वहीं आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज कर जांच में लिया है।

naveen sahu

naveen sahu

    Next Story