Begin typing your search above and press return to search.
Main Stories

Yoga Tips : सुबह-सुबह करें ये योगासन, शरीर रहेगा हमेशा फिट, मन को भी मिलेगी शांति

naveen sahu
20 Nov 2022 2:19 AM GMT
Yoga Tips : सुबह-सुबह करें ये योगासन, शरीर रहेगा हमेशा फिट, मन को भी मिलेगी शांति
x

नई दिल्ली। Yoga Tips सुबह का समय हमारी हेल्थ के लिए सबसे बढ़िया होता है। और मौसम सर्दी का हो तो इसके और क्या कहने! ऐसा माना जाता हैं सेहत बनाने के लिए यह मौसम सबसे अनुकूल रहता हैं। इस समय हमें ताजी हवा मिलती है जिससे मन शांत रहता है और स्वस्थ ऑक्सीजन से …

नई दिल्ली। Yoga Tips सुबह का समय हमारी हेल्थ के लिए सबसे बढ़िया होता है। और मौसम सर्दी का हो तो इसके और क्या कहने! ऐसा माना जाता हैं सेहत बनाने के लिए यह मौसम सबसे अनुकूल रहता हैं। इस समय हमें ताजी हवा मिलती है जिससे मन शांत रहता है और स्वस्थ ऑक्सीजन से बॉडी भी हेल्दी रहती है। सुबह के समय दिमाग में सकारात्मक विचार आते हैं। ऐसे में आपको फिट और मन को शांत रखने के लिए सुबह-सुबह इन योगासन को फॉलो करना चाहिए।

हमेशा किसी भी एक्सरसाइज या योग से पहले बॉडी को वार्म-अप कर लेना जरूरी है ताकि आप इसे आगे के मूवमेंट्स के लिए तैयार कर सकें। इसलिए शुरुआत करें सूक्ष्म योग से। अपने पैर की उंगलियों के साथ शुरू और अपनी गर्दन तक बढ़ें। धीरे-धीरे शरीर के प्रत्येक हिस्से को हल्के मूवमेंट्स के साथ हिलाएं और घूमाएं। यह मांसपेशियों को स्ट्रेच करेगा और जोड़ों को वार्म-अप करके शरीर को योग आसनों के अभ्यास के लिए तैयार करेगा।

सामान्य आसान

  • इस आसन के अभ्यास के लिए पैरों को मिलाकर सीधे खड़े हो जाएं। पीठ को सीधा रखें।
  • अपने हाथों को कमर के दोनों तरफ रखें।
  • हथेलियों को अंदर की ओर रखें और चेहरा सामने की ओर होना चाहिए।
  • इसी मुद्रा में कुछ देर रहें और गहरी सांस लेते रहें।

वृक्षासन

  • सीधे खड़े होकर अपने पैरों को आप पास रखें। अब अपने सीधे पैर को जमीन से उठाकर बाएं पैर की जांघ पर रखें।
  • अब अपनी हथेलियों को प्रणाम की मुद्रा में रखें। इस दौरान कमर को सीधा रखें और संतुलन बनाए रखें।
  • इसी तरह दूसरे पैर के साथ दोहराएं।

वज्रासन

  • जमीन पर चटाई बिछाकर सुखासन की मुद्रा में बैठ जाएं।
  • अब घुटनों को अंदर की ओर मोड़े और अपने पैरों पर कूल्हों को रखें।
  • अब हथेलियों को अपने घुटनों पर रखें।
  • गहरी सांस लेते रहें और छोड़े रहें।

सूर्य नमस्कार

रोजमर्रा की सेहत और फिटनेस के लिए सबसे अच्छा नुस्खा हर सुबह सूर्य नमस्कार करना है। सुबह सुबह उठकर इसका अभ्यास करने से शरीर और दिमाग खुलता है। शुरुआत में हर दिन 5 राउंड कर सकते हैं।

Next Story