Begin typing your search above and press return to search.
Crime News

MP Crime : क्रुर पति ने दी पत्नी को खौफनाक मौत, सिर धड़ से किया अलग, आरोपी गिरफ्तार...

Rohit Banchhor
19 Nov 2022 5:00 PM GMT
UP Crime
x

शहडोल। MP Crime जिले के देवलौंद थाना क्षेत्र के ग्राम करौंदिया में एक युवक ने अपनी पत्नी की हत्या कर सिर को धड़ से अलग कर दिया। बताया जाता है कि आरोपी चरित्र संदेह पर कुल्हाड़ी मारकर पत्नी की हत्या कर जंगल में सिर और धड़ अलग-अलग जगह दफन कर दिया। पुलिस ने आरोपी पति …

UP Crime

शहडोल। MP Crime जिले के देवलौंद थाना क्षेत्र के ग्राम करौंदिया में एक युवक ने अपनी पत्नी की हत्या कर सिर को धड़ से अलग कर दिया। बताया जाता है कि आरोपी चरित्र संदेह पर कुल्हाड़ी मारकर पत्नी की हत्या कर जंगल में सिर और धड़ अलग-अलग जगह दफन कर दिया। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है।

Read More : MP Crime : बिजासन देवी धाम से लाखों रुपयों से भरी बोरियां ले उड़े चोर, सीसीटीवी में कैद दो नकाबपोश…

बता दें कि ग्राम करौंदिया निवासी राम किशोर पटेल अपनी पत्नी सरस्वती पटेल के साथ 12 नवंबर को पास के ही जंगल में लकड़ी काटने गया था। जहां चरित्र संदेह पर पति ने पत्नी की कुल्हाड़ी से हत्या कर दी। उसका सिर और धड़ दोनों अलग-अलग जगह दफन कर फरार हो गया था। दोनों के उस रात वापस नहीं लौटने पर परिजनों ने देवलौंद थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इस दौरान जंगल में महिला की स्वेटर और साड़ी पड़े होने की सूचना पर पुलिस ने पड़ताल की, तब पाया कि राम किशोर ने पत्नी की हत्या कर दी है।

Read More : MP Crime : 75 वर्षीय बुजुर्ग ने कुल्हाड़ी से हमला कर की पत्नी की हत्या, जाने क्या है वजह…

पति राम किशोर पटेल मजदूरी करने बाहर गया था। एक साल बाद दीपावली में घर वापस आया और अपनी पर चरित्र संदेह करता था। जिसके चलते वह अपनी पत्नी से नफरत करने लगा। इसी कारण अपनी पत्नी को दर्दनाक मौत देकर फरार हो गया था। पुलिस ने पड़ताल के दौरान निवाड़ी जिले के ग्राम करेली से फरार आरोपी पति को गिरफ्तार कर शहडोल ले आई, जिसे न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है।

Next Story